मनुस्मृति के अपमान के विरोध में दलित व पिछड़े मजदूर-किसानों का प्रदर्शन

हिन्द मजदूर किसान समिति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। सोमवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले सैंकड़ों दलित एवं पिछड़े वर्ग के मजदूर और किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मनुस्मृति का अपमान करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान समिति के पदाधिकारियों के साथ मजदूरों और किसानों ने डीएम कार्यालय पर धरना भी दिया। धरने को संबोधित करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर मनुस्मृति को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है और इसे मानवता विरोधी बताने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति के प्रथम अध्याय के श्लोक 110 और 111 में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि प्रत्येक मनुष्य जन्म से समान होता है, जिससे यह सिद्ध होता है कि मनुस्मृति जातिभेद का समर्थन नहीं करती।

इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वन

समिति के अनुसार मनुस्मृति और सनातन संस्कृति को भ्रष्ट राजनीति का शिकार बनाया गया है, जबकि मनुस्मृति को मानव समाज का पहला विधान माना जाता है, जिसका मूल स्वरूप मानवतावादी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे ग्रंथों का अपमान समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हिन्द मजदूर किसान समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मनुस्मृति का अपमान करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में सौहार्द बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर बन गया जी का जंजाल, अफसरों का भी हाल बेहाल

इस मौके पर हिन्द मजदूर किसान समिति के सरपंच राजपाल, उपसरपंच दीपक, मोरना ब्लाक अध्यक्ष पदम सिंह, पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष विकास, जानसठ ब्लाक अध्यक्ष नवीन, सदर ब्लाक अध्यक्ष विनोद, खतौली ब्लाक अध्यक्ष सुनील, शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष तपेंद्र, बघरा ब्लाक अध्यक्ष कार्तिक, बुढ़ाना ब्लाक अध्यक्ष पंकज, चरथावल ब्लाक अध्यक्ष प्रवीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और दलित एवं पिछड़ा वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वैश्य समाज में आक्रोशफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहीद सैनिक की बेटी से 3.62 लाख रुपये की साइबर ठगीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  जब तक अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते संघर्ष जारी रहेगा- रामकुमार वालियालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है।

Read More »