देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण महापर्व का नौवां दिन मनाया | उत्तम अकिंचन धर्म पर प्रवचन

देवबंद न्यूज़: जैन समाज द्वारा चल रहे दशलक्षण महापर्व का नौवां दिन उत्तम अकिंचन धर्म के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव गूंजता रहा।

प्राचीन जैन मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा

देवबंद स्थित प्राचीन जैन मंदिर में जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 पुष्पदंत जी की प्रतिमा का अभिषेक, शांतिधारा और पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में नगर में चातुर्मास कर रहे जैन संत आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में दिगंबर पारसनाथ जैन मंदिर सरागवाड़ा में विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  शराब पीने के दौरान विवाद में दलित युवक की पीटकर हत्या

अभिषेक और शांतिधारा के बाद नवदेवता पूजा, पारसनाथ पूजा, सोलहकरण पूजा, दशलक्षण पूजा, रत्नत्रय पूजा और तत्त्वार्थ सूत्र विधान के नौवें अध्याय के 47 अर्ध का पाठन प्रमुख रूप से किया गया।

अकिंचन धर्म का महत्व – प्रवचन में आचार्य श्री

प्रवचन में आचार्य श्री ने समझाया कि अकिंचन्य धर्म आत्मा की वह अवस्था है, जहां बाहरी वस्तुओं के साथ-साथ आंतरिक संकल्प-विकल्प भी शांत हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ऊँचे पर्वत की चोटी पर पहुंचने के लिए बोझ उतारना आवश्यक होता है, उसी प्रकार मोक्षमार्ग की ऊँचाइयों तक पहुंचने के लिए अकिंचन भाव अपनाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के संघर्ष विराम से देश की जनता निराशः ललित मोहन

महाराज श्री ने बताया कि परिग्रह का त्याग कर आत्मा को केंद्रित करना ही अकिंचन धर्म की सार्थकता है। उन्होंने समझाया कि भीड़ में अशांति रहती है, लेकिन एकत्व और एकाकी भाव में आत्मा को शांति और स्थिरता मिलती है।

जैन समाज की बड़ी सहभागिता

इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु और जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से मुकेश जैन, रविंद्र जैन, अनुज जैन, अंकित जैन, प्रतीक जैन, शशांक जैन, विपुल जैन, सतीश जैन, विनय जैन, शुभम जैन, पारुल जैन, अंजू जैन, सुमन जैन, अर्चना जैन, आदिति जैन, आस्था जैन, शशि जैन, नेहा जैन, सुनीता जैन, अक्षय जैन आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ आवास के रेनोवेशन में हो

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ आवास के रेनोवेशन में हो रहा था खेलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीटलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »