हिस्ट्रीशीटर था मृतक मोनू, मुखबिरी को लेकर रहती थी चाचा से अदावत

मुजफ्फरनगर। चाचा के साथ पुरानी अदावत और तनातनी में मारा गया मोनू गुर्जर पुरकाजी थाने का एक बड़ा हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन लिस्ट का बदमाश था। मोनू के हत्यारोपियों के साथ देर रात हुई मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ सदर डॉ. रविशंकर भी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाशों से पूछताछ की। इसमें मुख्य हत्यारोपी करतार ने बताया कि उनका भतीजा मोनू अक्सर ही उनके साथ तनातनी रखता था। धमकी देता और सरेआम अपमानित करता रहता था। वो हिस्ट्रीशीटर था तो अक्सर ही पुलिस उसके घर पर पहुंचती थी, इसी में वो शक करता था कि उसकी मुखबिरी करतार ही कर रहा है। इसी अदावत में करतार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी गुरूवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार, मृतक मोनू के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। पकड़े गए बदमाशों का भी आपराधिक इतिहास मिला है, करतार पर भी पूर्व में मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। यह घटना आपसी अदावत को लेकर हुई है।

इसे भी पढ़ें:  इस मुकदमे का समय आने पर प्रशासन को देंगे मुंहतोड़ जवाबः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।       जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »