दिल्ली बीएमडब्ल्यू हादसा: गगनप्रीत द्वारा चुना अस्पताल रिश्तेदार का, पुलिस जांच में खुलासा

नई दिल्ली। राजधानी में हुए बीएमडब्ल्यू हादसे से जुड़ी जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि दुर्घटना के बाद घायलों को जिस नुलाइफ अस्पताल में ले जाया गया था, वह गगनप्रीत के परिवार से जुड़े व्यक्ति का है। मंगलवार को पुलिस टीम ने इस अस्पताल का दौरा किया और संबंधित रिकॉर्ड की छानबीन की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गगनप्रीत ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने यह अस्पताल इसलिए चुना क्योंकि कोरोना महामारी के समय उनकी बेटी का यहां सफल इलाज हुआ था। हालांकि अब जांच में यह भी सामने आया है कि अस्पताल मालिक से उनके नजदीकी रिश्ते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र

रविवार को धौला कुआं इलाके में हुई इस दुर्घटना में वित्त मंत्रालय में उप सचिव रहे 52 वर्षीय नवजोत सिंह की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसा उस समय हुआ जब दंपति बंगला साहिब गुरुद्वारे से अपने घर लौट रहे थे और उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत

पुलिस की जांच में यह पुष्टि हुई है कि उस समय कार गगनप्रीत चला रही थीं। वाहन में उनके पति, दो बच्चे और एक घरेलू सहायिका भी मौजूद थे, जिन्हें भी चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में गगनप्रीत के रक्त के नमूनों में शराब के सेवन का कोई प्रमाण नहीं मिला। इस घटना पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125B (जीवन को खतरे में डालना), 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 238 (साक्ष्य नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गगनप्रीत को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करने पर उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  त्योहारी सीजन में टिकट संकट: ट्रेन फुल, फ्लाइट किराए दोगुने

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »