दिल्ली हाईकोर्ट को बम धमकी ईमेल | पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार सुबह एक बम धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए कैंपस को तुरंत खाली कराया गया।

पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर

खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड टीम तुरंत हाईकोर्ट पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिए हर कोना खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक फैसलाः अधिवक्ता समीर हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी

धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा था?

ईमेल के सब्जेक्ट में दावा किया गया कि “पवित्र शुक्रवार” के दिन दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में 3 बम लगाए गए हैं। इसमें चेतावनी दी गई कि परिसर को दोपहर 2 बजे तक खाली कर दिया जाए। ईमेल की सामग्री में कई भड़काऊ बातें लिखी गईं और विभिन्न राजनीतिक तथा धार्मिक संदर्भ दिए गए। साथ ही, कोर्ट परिसर और जज चैंबर में धमाके की बात कही गई।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के विजन से संवर और निखर रहा उत्तराखंडः पुष्कर धामी

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

फिलहाल, दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। साइबर टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा ईमेल कहां से भेजा गया।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली हाईकोर्ट को धमकी मिली हो। इससे पहले भी समय-समय पर कोर्ट और अन्य अहम संस्थानों को बम धमकी मेल मिलते रहे हैं, लेकिन जांच में अक्सर वे फर्जी साबित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत ने रेल से किया पहली बार अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.89 करोड़ का

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »