दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

यूपी भवन के सामने पटरी पर चाय वाला के साथ बैठकर योगी सरकार के मंत्री ने किया नाश्ता, कहा-तेरी चाय का मैं हो गया फैन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल अक्सर अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार की सुबह उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर साझा कर न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया बल्कि मेहनतकश रेहड़ी-पटरी वालों के संघर्ष और आत्मसम्मान को भी सम्मानित किया।
मंत्री कपिल देव ने नई दिल्ली स्थित यूपी भवन के पास सड़क किनारे वर्षों से चाय बेच रहे बिहार राज्य के मूल निवासी बाबूराम की चाय की चुस्की लेते हुए लिखा, सुबह सुबह चाय की चुस्की भी, और रेहड़ी पटरी वालों का सम्मान भी। चाय में जब फैन डुबो कर खाता हूँ तो इस चाय वाले का फैन बन जाता हूँ। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान एक महीने तक मंत्री कपिल देव ने यूपी भवन में रहकर ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशन में प्रचार की कमान संभाली थी। इस दौरान वो अपनी सुबह की शुरुआत बाबूराम की चाय से ही किया करते थे। मंत्री कपिल देव ने अपनी पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है, उन्होंने बताया कि बाबूराम, जो मूल रूप से बिहार से हैं, आज भी अपनी मेहनत के दम पर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बातचीत में उन्होंने प्रसन्नता से बतायाकृकि बाबूजी, आराम से रोज़ 800 से 1000 रुपये कमा लेता हूँ।
उल्लेखीन है कि भारत की राजनीति में चायवालों का मुद्दा पिछले एक दशक से विशेष चर्चा का विषय रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं अपने जीवन में चाय बेचने के अनुभव को गर्व से साझा कर चुके हैं। उनकी ‘चाय पर चर्चा’ एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में याद की जाती है। इसी कड़ी में कपिल देव अग्रवाल का यह अंदाज आम जनमानस को संदेश देता है कि मेहनत करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। वीआईपी कल्चर और प्रोटोकॉल की राजनीति के बीच यह तस्वीर और संदेश अलग ही छाप छोड़ते हैं। मंत्री कपिल देव ने जिस सहज भाव से एक आम चायवाले को सम्मानित किया, वह समाज को यह संदेश देता है कि बड़े पद पर बैठकर भी ज़मीन से जुड़े रहना ही असली राजनीति और सेवा की पहचान है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता को धमकाने पर ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश के खिलाफ मुकदमा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  रालोद नेता-शिक्षक प्रकरणः माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में दिखा आक्रोशफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहरी विकास की महायोजना लेकर आई मीनाक्षी स्वरूपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »