भाजपा और उसकी सरकार विश्वास के लायक नहींः राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने भाजपा और उसकी सरकारों पर किसानों व आम जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और उसकी सरकार विश्वास करने के लिए लायक नहीं है, उन्होंने किसानों से भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आने की अपील की।
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने भाजपा और उसकी सरकारों पर किसानों व आम जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और उसकी सरकार विश्वास करने के लिए लायक नहीं है, उन्होंने किसानों से भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि किसान आंदोलन को अब जीवन में एक दिनचर्या बनाना होगा। इस आंदोलन से जु़ड़े रहना है। उन्होंने किसान आंदोलन छोड़कर गए लोगों से वापस लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि आंदोलन ही किसानों का असली हथियार है। यह आंदोलन बहुत लम्बा चलने वाला है। हमें कुर्बानी के लिए तैयार रहना होगा।
यह सरकार व पार्टी विश्वाश के लायक नही है। भविष्य में इनके बहकावे में न आये- चौ. नरेश टिकैत
— Naresh Tikait (@NareshTikait) March 17, 2021
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आंदोलन छोड़कर जाने वाले सहयोगियों से वापस लौटने की अपील की है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का सबसे बड़ा हथियार आंदोलन है। देशभर के किसान एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी करें। जो आंदोलन छोड़कर चले गए हैं वह लौटकर वापस आएं नहीं तो उन्हें लड़ाई न लड़ने का मलाल होगा। यहां यूपी गेट बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन पंचायत के रूप में किया गया।
मंच से किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जो लोग बुरे वक्त में आंदोलन का साथ छोड़ गए, वे भी आंदोलन में दोबारा शामिल हो जाएं, एकता में शक्ति है। उन्होंने कहा कि सरकारें आंदोलन को तोड़ने के लिए फूट डालने का काम करती हैं, आंदोलन से जाने वाले भी अपने ही हैं। उन्हें इन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई न लड़ने का मलाल रहेगा। नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का असली हथियार आंदोलन ही है। सरकार आंदोलन कमजोर करने के कौन-कौन से हथकंडे अपनाती है, ये सब जानते हैं। एकता से ही आंदोलन किसी मुकाम पर पहुंचेगा। भाकियू नेता ने कहा कि कई बार राजनीतिक दल सत्ता के लिए हथकंडे इस्तेमाल करते हैं।
आंदोलन लंबा चलेगा आंदोलन को दिनचर्या का हिस्सा बनाये किसान- चौ. नरेश टिकैत #FarmersProtests
— Naresh Tikait (@NareshTikait) March 17, 2021
उन्होंने कहा कि किसानों ने सरकार को पूरा सहयोग दिया, लेकिन सरकार ने वादा खिलाफी की। मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक के किसान आंदोलन को लेकर आए बयान पर भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जैसी हिम्मत दिखाई वह सबके बस की बात नहीं है। सब किसानों का अच्छा बुरा समझते हैं, बस बोलते हुए डरते हैं। नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार विश्वास के लायक ही नहीं है। भविष्य में हम सभी को एक बात तय करनी है कि भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आयेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को एक दिनचर्या बनाना होगा। हमें यह आंदोलन बहुत लम्बा लेकर जाना है। सभी को इसके लिए तैयार होना होगा। उन्होंने अगली पंचायत में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का संकेत भी दिया।