दिल्ली की सब्जी मंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोग दबे
पुलिस ने कहा कि अब तक एक घायल को रेस्क्यू किया गया है, लेकिन मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं। हम आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं।
X
Rishiraj Rahi13 Sep 2021 7:36 AM GMT
नई दिल्ली। सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में से एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया है। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है।
हादसे की वजह से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की सूचना नगर निगम को भी दी गई है। इसके अलावा मौके पर दमकल की कई गाडियां मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि अब तक एक घायल को रेस्क्यू किया गया है, लेकिन मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं। हम आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं।
Next Story