विश्व हिंदू महासंघ भारत ने योगी आदित्य नाथ के 51 वे जन्मोत्सव पर दीर्घ आयु के लिए किया महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन
X
Sachin Gautam5 Jun 2022 11:31 AM GMT
दिल्ली। विश्व हिंदू महासंघ भारत के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के कुशल नेतृत्व में गोरक्षपीठाधीश्वर विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य योगी आदित्य नाथ के 51 वे जन्मोत्सव के अवसर पर दिल्ली स्थित कालिका मंदिर की हवनशाला में उनकी दीर्घ आयु एवम स्वस्थ स्वास्थ की कामना हेतु महामृत्युंजय यज्ञ किया गया।मंत्रोचारण एवम यज्ञ की आहुति में मुख्य सुरेंद्र नाथ अवधूत,महामंडलेश्वर अलखनाथ औघड़,सत्यानंद गिरी जी, योगी राजकुमार नाथ जी सहित विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद त्यागी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। यज्ञ के उपरांत 51 किलो लड्डूओ का भोग लगाया गया एवम तदुप्रांत संगोष्ठी व उपस्थित जनसमुदाय ने भोजन ग्रहण किया।
Next Story