दिल्ली में UPSC स्टूडेंट की लिव-इन पार्टनर ने रची हत्या की साजिश | एक्स बॉयफ्रेंड संग किया मर्डर

दिल्ली के गांधी विहार में UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीना की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि लिव-इन पार्टनर द्वारा रची गई हत्या की साजिश थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रामकेश की गर्लफ्रेंड अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर यह हत्या की थी।

पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर को गांधी विहार के ई-60 फ्लैट की चौथी मंजिल पर आग लगी थी। जब फायर ब्रिगेड टीम ने अंदर पहुंचकर जांच की, तो वहां से 32 वर्षीय रामकेश मीना का जला हुआ शव मिला। उस समय मामला हादसा मान लिया गया था, लेकिन जब पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो सच्चाई सामने आने लगी।

इसे भी पढ़ें:  सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

फुटेज में 5 अक्टूबर की रात दो लोग चेहरे पर नकाब लगाकर इमारत में घुसते दिखे। करीब 40 मिनट बाद एक व्यक्ति वहां से निकलता है, और थोड़ी देर बाद एक लड़की एक अन्य व्यक्ति के साथ बाहर आती दिखाई देती है। जांच में यह लड़की अमृता चौहान निकली, जो मुरादाबाद की रहने वाली और बीएससी की छात्रा है।

पुलिस ने बताया कि तीनों ने मिलकर पहले रामकेश का गला घोंटा, फिर उसके शरीर पर तेल, घी और शराब डालकर आग लगा दी ताकि यह दिखे कि आग से उसकी मौत हुई है। अमृता के एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित ने, जो गैस एजेंसी चलाता था, सिलेंडर का वॉल्व खोलकर आग लगाई, जिससे विस्फोट हुआ और सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामी

हत्या के बाद तीनों आरोपी वहां से मीना का लैपटॉप, हार्ड डिस्क, कपड़े और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी सामान बरामद कर लिया है। जांच के दौरान पता चला कि अमृता और रामकेश के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामकेश ने अमृता के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे और उन्हें डिलीट करने से मना कर रहा था। इसी गुस्से और बदले की भावना में अमृता ने अपने पुराने प्रेमी की मदद से हत्या की योजना बनाई।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय वायुसेना का सफर: स्पिटफायर से राफेल तक, मिग-21 ने किया विदाई सलाम

पुलिस ने मुरादाबाद में छापेमारी कर 18 अक्टूबर को अमृता चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली और अपने दोनों साथियों के नाम बताए। इसके बाद सोमवार को सुमित कश्यप और संदीप कुमार को भी अरेस्ट कर लिया गया।

फिलहाल तीनों आरोपी जेल में हैं और दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी, आधा घंटा रुकी मेट्रोफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी, आधा घंटा रुकी मेट्रोइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय वायुसेना का सफर: स्पिटफायर से राफेल तक, मिग-21 ने किया विदाई सलामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »