आईफा अवॉर्ड समारोह स्थगित

X
Shivam Jain15 May 2022 4:48 PM IST
मुंबई। 22वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड समारोह को स्थगित कर दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद यह फैसला लिया गया है। आयोजन अबू धाबी में होने वाला था। आईफा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। इससे पहले मार्च में आईफा अवॉर्ड समारोह होना था लेकिन कोरोना को लेकर एहतियात बरतते हुए तारीखों को आगे बढ़ाया गया था।
Next Story