ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहत

यूपी पावर कॉरपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना अब 5 फरवरी 2026 तक लागू

मुजफ्फरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए यूपी पावर कॉरपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के द्वितीय चरण की अवधि बढ़ा दी गई है। इस निर्णय से बकाया भुगतान, विद्युत चोरी और अन्य लंबित मामलों में फंसे उपभोक्ताओं को छूट का लाभ लेने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि यूपी पावर कॉरपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना के द्वितीय चरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह योजना 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो रही थी, लेकिन अब इसे 5 फरवरी 2026 तक लागू रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विद्युत बकाया, विद्युत चोरी सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों में उपभोक्ताओं को उल्लेखनीय छूट प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य लंबित बकाया की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को राहत देना है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपने मामले का निस्तारण कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से लापता नाबालिग प्रेमिका को युवक ने मार डाला... फिर खुद को भी गोली से उडाया

मुख्य अभियंता ने अपील की कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक योजना के अंतर्गत पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित अवधि के भीतर आगे आकर पंजीकरण कराएं और उपलब्ध छूट का पूरा लाभ उठाएं। निगम की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार की अतिरिक्त छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेनेट यूनिवर्सिटी में किया फैशन और डिजाइन का अध्ययन

Also Read This

मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा मार्ग पर हुड़दंग, 2 युवक पुलिस हिरासत में

मुजफ्फरनगर शोभायात्रा मार्ग पर सिविल लाइन थाने के पास शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक आपस में भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक शराब के नशे में थे। राहत की बात यह रही कि श्री बालाजी शोभायात्रा उस समय तक वहां नहीं पहुंची थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा होने से बच गया। इसे भी पढ़ें:  छुट्टी के बाद खुले स्कूल, कोहरे और शीतलहर में ठिठुरते हुए पहुंचे बच्चेउपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोल्जर बोर्ड के पास शोभायात्रा मार्ग पर पहुंचे और वहीं हुड़दंग शुरू कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ ही देर में

Read More »

मेरठ अल्फा हॉस्पिटल पर किडनी प्रकरण की आंच: नोटिस, सन्नाटा और कई अनुत्तरित सवाल

मेरठ अल्फा हॉस्पिटल का नाम कानपुर के कथित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट प्रकरण में सामने आने के बाद बुधवार को अस्पताल के भीतर बेचैनी और बाहर जांच का दबाव एक साथ दिखाई दिया। मेरठ के गढ़ रोड स्थित मंगल पांडे नगर में बने इस अस्पताल को CMO डॉ. अशोक कटारिया ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अस्पताल से जानकारी जुटाने पहुंचीं। अस्पताल में डायरेक्टर और नियमित OPD से जुड़े डॉक्टर उस समय नजर नहीं आए। CMO कार्यालय का कहना है कि कानपुर प्रकरण की जांच में अल्फा हॉस्पिटल से जुड़े कुछ नाम सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक नोटिस में

Read More »

यूपी में बिजली बिल सेवाएं ठप: शुक्रवार रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज बंद

यूपी बिजली बिल से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने साफ किया है कि आरएमएस बिलिंग प्रणाली के मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन काम के कारण यह 16 घंटे का शटडाउन रखा गया है। असर केवल एक वेबसाइट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और UPPCL कंज्यूमर ऐप पर चलने वाली कई जरूरी सुविधाएं एक साथ रुकेंगी। मतलब साफ है — अगर आपने बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज या नया बिल जनरेशन आखिरी समय के लिए छोड़ रखा है, तो दिक्कत हो सकती है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम

Read More »

सिसौली CHC में CMO खुद OPD में क्यों बैठे? निरीक्षण के बाद बड़ा संकेत

मुजफ्फरनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को उस समय अलग तस्वीर दिखी, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे और निरीक्षण के बाद खुद OPD में बैठकर मरीजों का परीक्षण करने लगे। सिसौली CHC निरीक्षण सिर्फ औपचारिक दौरा बनकर नहीं रहा — यह सीधे मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल व्यवस्था तीनों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में सामने आया। डॉ. तेवतिया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए, और फिर हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के नाते बड़ी संख्या में आए मरीजों को परामर्श भी दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हादसे में मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर स्कूल बस हादसा: मृतकों की संख्या 4 हुई, शव रखकर हाईवे जाम

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे ने बुधवार के बाद गुरुवार तक पूरे इलाके को झकझोर कर रखा हुआ है। तितावी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मृतकों की संख्या अब 4 हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल पूजा ने भी दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सड़क पर आ गया। पूजा की मौत की खबर मिलते ही जग्गाहेड़ी स्थित कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज के बाहर माहौल अचानक बदल गया। परिजनों ने पापन, उनके पुत्र अभी और पुत्री राधिका के शव पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर आवाजाही लगभग ठप हो गई और

Read More »

पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसाल

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर विशेष सफाई टीमों ने संभाला मोर्चा, यात्रा के साथ-साथ चलता रहा स्वच्छता अभियान मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में भगवान श्री बालाजी जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी सशक्त संदेश देने वाली साबित हुई। नगर में इतने बड़े स्तर पर निकलने वाली इस श्री बालाजी शोभायात्रा को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की स्वच्छता के प्रति प्रेरक पहल और संकल्प को लेकर ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने का एक सार्थक प्रयास किया गया, जिसमें नगरपालिका की स्वच्छता टीम के साथ ही अधिकारियों और निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज की सक्रिय

Read More »