ज्ञाना माजरा में मकान ढहने से परिवार बेघर, कई घरों को खतरा

लगातार बारिश से कई पुराने मकान खतरे में हैं, जिससे ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, पीड़ितों के लिए तत्कालिक मदद की मांग की।

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार हो रही भारी बरसात अब ग्रामीण इलाकों के लिए आफ़त बनती जा रही है। चरथावल क्षेत्र के ग्राम ज्ञानामाजरा में बरसात के कारण एक कच्चा मकान गुरूवार की सुबह भर-भराकर गिर गया। मकान में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। इस अनहोनी के बाद पीड़ित गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हाल जाना। उन्होंने तत्काल ही मामले की जानकारी अधिकारियों को दी और गांव में कई मकानों को खतरे के बारे में भी बताया तथा पीड़ितों के लिए तत्कालिक मदद की मांग की।

घटना के मुताबिक, मोनू पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव ज्ञाना माजरा का मकान लगातार बारिश की मार नहीं झेल सका और अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि हादसे के समय परिवार के लोग बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, इसी गांव के सतवीर पुत्र धूमन सिंह का मकान भी जर्जर हालत में है। बरसात में यह कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

भाकियू नेता विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आल्हा अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों परिवारों के लिए तुरंत राहत और आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि बरसात के चलते जिन परिवारों के कच्चे मकान टूट गए हैं, उन्हें तत्काल मुआवज़ा दिया जाए ताकि वे सुरक्षित आवास का प्रबंध कर सकें। गांव के लोगों ने भी भाकियू नेता के सामने अपनी समस्याएं रखीं और बताया कि लगातार बारिश से कई पुराने मकान खतरे में हैं, जिससे ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। विकास शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे सभी पीड़ितों की आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाकर राहत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कल्लरपुर में धूमधाम से मनेगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः मीरापुर पुलिस ने फिर पकड़ा 25 लाख का गांजाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्यालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »