भूमि विकास बैंक के उत्पीड़न के चलते किसान की मौत, भाकियू ने लगाए आरोप

भाकियू नेता विकास शर्मा ने बैंक कर्मियों को ठहराया मौत का जिम्मेदार, पिछले माह अधिकारियों से की गई थी शिकायत

मुजफ्फरनगर। भूमि विकास बैंक द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और शोषण के चलते एक किसान की जान चली गई। तनाव और सदमे के कारण किसान रहतू लाल शर्मा को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन ;भाकियूद्ध के नेताओं में भारी रोष है और उन्होंने इसके लिए बैंक प्रशासन को सीधा जिम्मेदार ठहराया है।
भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया कि भूमि विकास बैंक द्वारा किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने पिछले महीने की 27 तारीख को ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया था। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया था कि बैंक की कार्यप्रणाली से किसान परेशान हैं और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ारोप है कि बैंक द्वारा बनाए जा रहे दबाव और उत्पीड़न के कारण किसान रहतू लाल शर्मा गहरे मानसिक तनाव और सदमे में थे। इसी तनाव के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आज उनकी दुखद मृत्यु हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही भाकियू नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना के लिए पूर्ण रूप से भूमि विकास बैंक जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारियों द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न ने ही किसान की जान ली है। भाकियू ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषी बैंक कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, नई मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  टोल मैनेजर हत्याकांडः डीएम कार्यालय घेरा, मांगा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बातफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश सुशासन, वित्तीय अनुशासन और विकास का प्रतीकः कपिल देवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा-पूर्व सांसद कादिर राणा ने निभाया अपना वादालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »