खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को किया नष्ट

खाद्य विभाग की टीम ने होली पर्व अभियान के तहत तीन नमूने लेकर जांच को भेजे, मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। होली पर्व के मद्देनज़र आम लोगों को शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खतौली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मिठाई की दुकानों से नमूने एकत्र किए गए तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) अर्चना धीरान के नेतृत्व में होली विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खतौली क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान भूड़, खतौली स्थित राजपाल स्वीट्स से गुजिया का एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं चौपला, खतौली स्थित एनएसटी स्टॉल एंड स्वीट्स (स्टॉल एवं मिठाई भंडार) से बूंदी का लड्डू तथा गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन (मिठाई एवं नमकीन भंडार) से चमचम का एक-एक विधिक नमूना नियमानुसार लिया गया। इस प्रकार कुल तीन नमूने जांच हेतु सुरक्षित किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोध

जांच के दौरान गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन में लगभग 30 किलोग्राम चमचम अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाई गई। साथ ही इसमें संदिग्ध एवं अखाद्य रंग के उपयोग की आशंका जताई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने नियमानुसार उक्त मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया। नष्ट की गई मिठाई का अनुमानित मूल्य लगभग 7,500 रुपये बताया गया है। अधिकारियों ने संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने, मानक गुणवत्ता के रंगों एवं सामग्री का ही उपयोग करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि मिलावट अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं पूनम कुमारी भी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

Also Read This

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। इसे भी पढ़ें:  होली पर अतिरिक्त

Read More »

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला के बाद मिसाइल जवाब

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला की पुष्टि रक्षा सूत्रों ने की है। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हमले की पहली जानकारी सामने आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा बलों ने सुबह करीब 11.45 बजे अपने आधिकारिक मंच पर बताया कि पूरे इस्राइल में साइरन बजाए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमले के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में धमाकों की खबरें आई हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमला तेहरान और उसके आसपास केंद्रित रहा। ईरानी अखबार शार्घ ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने के पास भी धमाका हुआ। तेहरान में राष्ट्रपति आवास और राष्ट्रीय सुरक्षा

Read More »

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सैन्य संघर्ष में 300 से ज्यादा मौत

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सैन्य संघर्ष ने दोनों देशों को युद्ध जैसी स्थिति में ला खड़ा किया है। अब तक दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों की मौत और 500 से ज्यादा घायल होने की खबर है। दोनों देश एक-दूसरे को आगे भी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में दखल देगा, तो उन्होंने कहा कि वह दखल दे सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान से उनके अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस समय

Read More »