मुजफ्फरनगर। मोनू गुर्जर की हत्या में शामिल रहे उसके चाचा करतार और हत्यारोपी के साथियों बलजिन्दर तथा सुखविन्दर के साथ जंगल में आमना सामना होने के दौरान पुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने भी बदमाशों को घेरने के लिए गोलियां चलाई। थानाध्यक्ष सहित चार दरोगाओं ने अपनी अपनी सरकारी पिस्टल से बदमाशों को थामने के लिए छह गोलियां दागी, जिनमें से तीन उनको लगी हैं। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने पुरकाजी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में मुठभेड़ की पूरी तफ्सील को बयां किया है। उन्होंने बताया कि जंगल में घुसकर जब बदमाश फायरिंग करने लगे तो उनको रोकने के लिए पुलिस पार्टी ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाई। जिसमें उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से दो राउंड, उप निरीक्षक राजीव सिंह द्वारा पिस्टल से रो राउंड और उप निरीक्षक नवीन कुमार व मोहित नन्दन द्वारा सरकारी पिस्टल से एक-एक राउंड फायर किया गया।

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें
मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,





