गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर पर सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई, CCTV से खुलासा

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में 10 जून को नहर की पटरी पर मिले सूटकेस में महिला की लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या दिल्ली में की गई थी और शव को सूटकेस में भरकर बाइक सवार दो युवक यहां फेंकने आए थे।

पुलिस ने घटनास्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध युवक एक बाइक पर दिखे। बाइक पर पीछे बैठे शख्स के पास हरे रंग का वही सूटकेस था, जैसा कि क्राइम स्पॉट से बरामद हुआ। दोनों ने सफेद चादर में लपेटकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा था।

इसे भी पढ़ें:  एम्स की ओटी में डॉक्टर की गंदी हरकतः महिला तकनीशियन बोलीं- चिकित्सक ने मुझे बार-बार छुआ, साथ ही की अश्लील हरकत

CCTV फुटेज के मुताबिक, यह दोनों युवक दिल्ली की तरफ से आए थे और मंगलवार तड़के 3:02 बजे सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंक कर वापस दिल्ली की ओर चले गए। यह स्थान दिल्ली बॉर्डर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने यह CCTV फुटेज सार्वजनिक नहीं किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान, ग्रेनेड हमले में सात जवान घायल

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह करीब 8 बजे कुछ लोग नहर की पटरी पर टहल रहे थे और उन्होंने सफेद चादर में लिपटे सूटकेस को कुत्तों द्वारा खींचते हुए देखा। आसपास दुर्गंध फैलने लगी तो लोगों ने शक जताया और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही PRV और लोनी बॉर्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने मौके पर जांच कराई।

इसे भी पढ़ें:  एयर स्ट्राइक का उड़ानों पर असर- श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद

बाद में फोरेंसिक टीम को बुलाकर सूटकेस खोला गया, जिसमें 25 से 28 साल की एक महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई। शव को तोड़-मरोड़कर सूटकेस में ठूंसा गया था। खून रोकने के लिए महिला की बॉडी पर दुपट्टा बांधा गया था। महिला का रंग गेहुंआ, चेहरा गोल, दोनों हाथों में कांच की चूड़ियां और नाक में सोने की लोंग थी। उसने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  अब दिल्ली की हर महिला को मिलेंगे

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान, ग्रेनेड हमले में सात जवान घायलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम्स की ओटी में डॉक्टर की गंदी हरकतः महिला तकनीशियन बोलीं- चिकित्सक ने मुझे बार-बार छुआ, साथ ही की अश्लील हरकतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में मानव तस्करी: गरीबों का शोषण या सहमति से सौदा?लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »