लखनऊ- अयोध्या में एडीएम कानून व्यवस्था की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वो अपने कमरे में मृत पाए गए। मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी में अपने सरकारी आवास पर मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।बृहस्पतिवार को सुबह एडीएम के आवास पर जब उनकी नौकरानी पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। कॉल बेल बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने पड़ोस में रहने वाले अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को जानकारी दी गई। थोड़ी देर में कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर एक कमरे में एडीएम गिरे हुए पाए गए। थोड़ी दूर पर खून भी बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में होटलों-ढाबों पर आतंकवाद फैला रहे





