MUZAFFARNAGAR-आयशा बनी कोमल ने मियां वसीम पर लगाया रेप का आरोप

मुजफ्फरनगर। अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों का पालन पोषण करने के संकट से घिरी महिला का सम्पर्क गैर सम्प्रदाय के युवक से हुआ, प्रेम हुआ और शादी का वादा किया गया। इसी वादे के भरोसे महिला ने अपना धर्म छोड़ा, परिवार छोड़ा और बच्चों का भी धर्मपरिवर्तन करा दिया। अपने दो मकान बेचकर भी रकम युवक को सौंप दी, लेकिन अब महिला ने अपने उसी गैर सम्प्रदाय वाले प्रेमी पति पर बलात्कार करने, रकम हड़पने और शोषण करने के साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाये हैं। मारपीट कर महिला व उसके बच्चों को घर से निकाल दिया गया। थाने पहुंची महिला की पुलिस ने नहीं सुनी तो वो अपने बेटा और बेटी को लेकर एसएसपी से मिली और कार्यवाही की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली कूच-सिंघू बाॅर्डर पर हंगामा, राकेश टिकैत बोले, सरकार बात सुने, देखे वीडियो...

पुरकाजी की निवासी कोमल उर्फ आयशा सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंची। उसके साथ उसका बेटा आर्यन और बेटी कुमकुम उर्फ आलिया भी थी। महिला ने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आयशा उर्फ कोमल ने बताया कि उसके पति की मौत 29 अक्टूबर 2014 को हो गई थी। पति से उसको दो बच्चे बेटी कुमकुम और बेटा आर्यन हुए थे। पति की मौत हो जाने के बाद उसका सम्पर्क वसीम अहमद पुत्र खलील निवासी काजीयान मौहल्ला पुरकाजी से हुआ। शादी का झांसा देकर वसीम ने कोमल का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया और इसके बाद उसकी मर्जी ेके खिलाफ शारीरिक सम्बंध बनाते हुए लगातार बलात्कार किया। उसकी पुत्री का भी धर्मपरिवर्तन कर आलिया नाम रख दिया गया।

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका डराया गया। उसके दो मकान साकेत कालोनी और ग्राम रूकनपुर में थे, जो 24 लाख रुपये में बेचकर रकम भी वसीम ने हड़प कर ली। आरोप है कि वसीम आयशा बनी कोमल से वैश्यावृत्ति कराने का दबाव देता रहता था। मना करने पर मारपीट की जाती थी। महिला का कहना है कि वसीम के साथ ही उसके जेठ नसीम, सलीम, शमीम और मुन्तजिर ने भी उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर इनकी पत्नियों नूर फातिका, दिलशाना और शहनाज उसके साथ मारपीट करती और बच्चों की हत्या की धमकी दी जाती थी। 27 नवम्ब्र को रात में काजियान पुरकाजी स्थित मकान में सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और बच्चों सहित बाहर निकाल दिया। वो शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-33 साल बाद लद्दावाला में जागृत हुआ शिव मंदिर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिसः

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »