रिश्वतकांड-मंत्री कपिल देव की नाराजगी पर सीटीओ हिमांशु सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। जनपद में जीएसटी विभाग में पंजीकृत एक उद्योगपति कर दाता की गोपनीय जानकारी विभागीय स्तर पर चोरी करने के बाद उनको फोन कर छापा लगवाने का डर दिखाते हुए ब्लेकमेल कर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और धमकाने के गंभीर प्रकरण में उद्यमियों के हंगामे के बाद यूपी सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की कड़ी नाराजगी आखिरकार भारी पड़ ही गई। मंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर शासन में शिकायत की, इसके बाद तेजी से जांच हुई और देर रात ही आरोपी राज्य कर अधिकारी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई।

राज्य कर विभाग ;जीएसटीद्ध मुजफ्फरनगर में तैनात राज्य कर अधिकारी हिमांशु सुधीर लाल को रिश्वत मांगने और करदाता को धमकाने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। यह कार्रवाई श्री सन्मति एक्जिम इंडिया प्रा. लि. के डायरेक्टर उद्यमी राजेश जैन द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर हुई जांच के बाद की गई है।

उत्तर प्रदेश के राज्य कर आयुक्त डा. नितिन बंसल के द्वारा देर रात ही मामले में गंभीर संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही की। उन्होंने निलंबन आदेश जारी कर दिया। इसमें बताया गया कि उद्यमी राजेश जैन द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जीएसटी विभाग में तैनात सीटीओ हिमांशु सुधीर लाल ने उनसे न केवल अवैध रूप से धनराशि की मांग की, बल्कि धमकी भी दी। इस मामले में शिकायत संयुक्त आयुक्त सि(ेश चन्द्र दीक्षित को दी गई थी, जिनके द्वारा शिकायत पत्र जोन मुख्यालय को भेजा गया था। शिकायत की पुष्टि अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, सहारनपुर जोन द्वारा 30 जुलाई को ही राज्य मुख्यालय को प्रेषित किया गया और दोषी अधिकारी के खिलाफ दोष साबित होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  किसान नेता रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के वारंट जारी

आयुक्त डा. नितिन बंसल ने बताया कि राज्य कर विभाग द्वारा सम्यक विचार के पश्चात यह पाया गया कि हिमांशु सुधीर लाल ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम का प्रथम दृष्टया उल्लंघन किया है। दोशी पाये जाने पर उन्हें निलम्बित कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रारम्भ की गई है। बताया कि निलम्बन की अवधि में हिमांशु सुधीर लाल को झांसी जोन के अपर आयुक्त, ग्रेड-1 कार्यालय से संब( किया गया है। इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा, बशर्ते कि वह यह प्रमाणित करें कि वह किसी अन्य सेवा, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच संयुक्त आयुक्त (वि0अनु0शा0) राज्य कर विभााग झांसी संभाग को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक हिमांशु सुधीर लाल सेवा से निलम्बित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  फ्रांस में बवाल... प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार

बता दें कि बुधवार को आईआईए के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण पर गंभीर रोष जताते हुए जीएसटी कार्यालय सिटी सेंटर पहुंचकर हंगामा किया था और पीड़ित व्यापारी के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। इस कार्यवाही पर आईआईए के अध्यक्ष अमित जैन ने कार्यवाही को संगठन की जीत बताते हुए कहा कि मंत्री कपिल देव ने प्रकरण में बेहद गंभीर संज्ञान लिया और कार्यवाही होने तक वो लगातार सम्पर्क में बने रहे। दोषी अधिकारी को सजा मिली, ये बहुत बड़ी बात है। इससे एक विश्वास जागृत हुआ है। जीएसटी के अधिकारियों ने भी आईआईए का पक्ष सुना और गंभीरता दिखाई, हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

योगी राज में कोई अधिकारी न धमका सकता, न गुंडागर्दी कर सकताः कपिल देव

मुजफ्फरनगर में एक बहुत ही शर्मनाक घटना बुधवार को हुई, जिसमें एक जीएसटी विभाग के अधिकारी द्वारा उनको दबाव बनाकर अवैध वसूली करने के लिए धमकाया गया। इसके बाद जीएसटी अधिकारी के स्तर से ही आईआईए के अध्यक्ष को नोटिस देकर कार्यालय में तलब किया गया, जो गलत आचरण है। इससे प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। मामला मेरे संज्ञान में आया तो तत्काल ही राज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराजन और राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल को बेहद सख्ती के साथ प्रकरण में कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि ऐसे गंभीर मामले में शासन ने देर रात तक जांच कराई और आरोपी अधिकारी को निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि जब यह घटना उनको बताई गई तो वो दिल्ली में थे और देर रात 11 बजे तक मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक पूरे प्रकरण की मॉनीटरिंग की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैं ये एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी व्यापारी या उद्यमी ऐसी किसी भी धमकी से दबाव में न आयें, योगी राज में कोई भी अधिकारी किसी को न धमका सकता है और न ही गुंडागर्दी कर सकता है, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं सख्ती के साथ कहता हूं कि जो भी ऐसी गुंडागर्दी करेगा, वो निश्चित रूप से दंडित होगा।

इसे भी पढ़ें:  जयंत से नाराज पूर्व सांसद अमीर आलम ने बेट नवाजिश के साथ थामा चन्द्रशेखर का हाथ

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  हिमाचल से राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, कांवड़ियों का घुटा दमफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान से जंग के आसार-बुधवार को होगी सिविल डिफेंस एक्सरसाइजइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान से जंग के आसार-बुधवार को होगी सिविल डिफेंस एक्सरसाइजलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »