MUZAFFARNAGAR-पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल पर 40 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में एनजीटी द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन नहीं करने और प्रदूषण फैलाने को लेकर 68 लाख रुपये का जुर्माना किये जाने का मामला अभी गरम चर्चाओं का विषय बना हुआ है कि इसी बीच ऐसे ही एक मामले में समय से जवाब दाखिल नहीं करने पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। लखनऊ से आदेश आने के बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ और पालिका ईओ को तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताई, इसके बाद ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के वेतन से जुर्माना राशि की कटौती करने की संस्तुति करते हुए सीएमओ को पत्र भेजा है।

बता दें कि साल 2011 में शहर को कूड़े से निजात दिलाने और कूड़े को प्रोसेस करते हुए खाद बनाने के लिए केन्द्र, राज्य सरकार और पालिका के संयुक्त अंश के साथ किदवईनगर में पालिका की भूमि पर सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किया गया था। शासन ने इसके संचालन के लिए एटूजेड इन्फ्रास्टक्चर प्रा. लि. कानपुर को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया था। कंपनी ने पालिका के साथ एग्रीमेंट करते हुए सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ साल के बाद ही यह प्लांट चलाना कंपनी ने बंद कर दिया था और कूड़ा डलावघरों से केवल कूड़ा निस्तारण तक ही कंपनी सीमित रही। कंपनी के काम बंद कर दिये जाने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने साल 2018 में इसे बंद करा दिया था। इसके बाद कंपनी ने पालिका पर उसका भुगतान रोकने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर अब इस मामले का सुलह समझौता से निस्तारण करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय लखनऊ के मार्गदर्शन में तीन सदस्यीय न्यायिक पीठ आर्बीट्रेशन कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  अपरा एकादशी पर शरबत पिलाने पहुंचे मंत्री कपिल देव ने झाड़ू लगाकर दिया प्रेरक संदेश

बताया गया है कि इसमें पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी से आर्बीट्रेशन में कंपनी के द्वारा भुगतान के लिए किये गये दावों पर जवाब मांगा गया था, लेकिन समय से आर्बीट्रेशन में जवाब ही दाखिल नहीं किया जा रहा था। इसी को लेकर आर्बीट्रेशन की ओर से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भेजे गये पत्र में कड़ी नाराजगी जताते हुए समय से जवाब दाखिल नहीं किये जाने और सुनवाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पर व्यक्तिगत तौर पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इसी को लेकर गत दिवस जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार और पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को तलब किया और प्रकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सीएमओ को उन्होंने जुर्माना राशि की कटौती नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के वेतन से करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर आरोप है कि उनके द्वारा आर्बीट्रेशन में समय से जवाब दाखिल नहीं होने की जानकारी न तो चेयरपर्सन को दी गई और न ही ईओ को अवगत कराया गया। इनकी जानकारी से छिपाकर एक पत्र भेज दिया गया, जिसमें जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांग लिया गया। इसी पर नाराजगी के बाद यह कार्यवाही की गई है।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में कुत्तों की पिटाई पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एटूजेड कंपनी की ओर से दायर शिकायत पर लखनऊ में चल रहे आर्बीट्रेशन में समय से पैरवी नहीं करने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर 40 हजार रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना किया गया है। उनका मूल पद चिकित्साधिकारी का है और उनका वेतन निर्धारण व आहरण सीएमओ कार्यालय से ही होता है, इस कारण डीएम के निर्देश पर उनके वेतन से जुर्माना राशि के 40 हजार रुपये की कटौती उनके वर्तमान वेतन से करने की संस्तुति करते हुए सीएमओ को पत्र भेज दिया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार का कहना है कि अभी उनको कार्यवाही की जानकारी नहीं है, न ही कोई पत्र इस सम्बंध में मिला है। उनका कहना है कि एटूजेड कंपनी को भुगतान का मामला उनके विभाग से न होकर सीधे लेखा विभाग से जुड़ा है। लेखाकर से जवाब दाखिल करने के लिए साल 2011 से 2018 तक एटूजेड कंपनी को पालिका के स्तर से किये गये भुगतान, कंपनी के प्रस्तुत बिलों की जानकारी और उसमें की गयी कटौती सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गयी थी, लेकिन लेखा विभाग ने पूरी जानकारी नहीं दी, जिस कारण जवाब दाखिल करने में देरी हुई। अब उनको जानकारी लेखाकार से मिली है, जिस पर जवाब बनाकर विधिक राय के लिए भेजा गया है, वहां से आने के बाद जवाब आर्बीट्रेशन लखनऊ को भेज दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के नौजवानों को सपा-बसपा नहीं देते थे नौकरीः योगी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिसः डीजीपीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मैं दिव्या काकरान, अपने पति से तलाक ले रही हूं….इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में कुत्तों की पिटाई पर डीएम सख्त, जांच के आदेशलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »