MUZAFFARNAGAR-पकड़ा गया टिकैत की पगड़ी उछालने वाला सौरभ

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की भगवा पगड़ी को उछालने और उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए हूटिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आसामाजिक तत्व को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी असामाजिक तत्व ने माहौल को बिगाड़ने के लिए राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की की और उनकी पगड़ी को हाथ मारकर उछाल दिया। वीडियो में उसकी यह हरकत रिकॉर्ड हुई तो पुलिस ने उसको जीआईसी मैदान में महापंचायत शुरू होने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया है।

टाउनहाल मैदान में शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली के दौरान टिकैत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हमले का प्रयास किया गया था। इसको लेकर भाकियू में भारी रोष है और आज महापंचायत बुलाई। इसी बीच पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने वाले एक असामाजिक तत्व को दबोच लिया। खालापार थाना पुलिस ने थाने से ही आरोपी युवक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की है, जिसमें वो घटना को स्वीकार करते हुए शर्मिंदगी जाहिर करने के साथ ही अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है। आरोपी युवक ने यह भी कहा कि वो राकेश टिकैत का बहुत सम्मान करता है। इस मामले में सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि खालापार थाना क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सौरभ वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सौरभ ने ही राकेश टिकैत की टाउनहाल में सिर पर हाथ मारकर पगड़ी उछाली थी। उसके खिलाफ विधिसम्वत कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बदायूं डबल मर्डर: 'कातिल' की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

एसपी सिटी बोले-असामाजिक तत्वों ने की टिकैत के साथ धक्का-मुक्की

इसी को लेकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी वीडियो बयान जारी किया है। उनका कहना है कि गत दो मई को जनपद मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल पर जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे। जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ नारेबाजी हुटिंग और धक्का-मुक्की की घटना कारित की गयी, जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष नवीन राठी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, मौके पर सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिस व्यक्ति ने राकेश टिकैत को धक्का दिया और धक्का लगने से पगड़ी गिर गयी। उस व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है तथा अन्य असामाजिक तत्वों की भी पहचान की जा रही है उनके खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही जल्द ही अमल में लायी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  सतीश गोयल-यूं ही कोई भामाशाह नहीं बन जाता

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  तेजी से झड़ रहे हैं आपके

Read More »