सिंघम अगेन-अजय और दीपिका के साथ दिखेंगे मुजफ्फरनगर के हेमंत

मुजफ्फरनगर। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने जा रही है। उनकी सिंघल और इसके बाद आई सिंघम रिटर्न को दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ प्यार मिला था। अब सिंघम अगेन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्की की रिलीज का मुजफ्फरनगर के लोगों में भी बड़ा आकर्षण बना हुआ है, क्योंकि जनपद का युवा कलाकार हेमंत राठी भी इस फिल्म के सहारे बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के अजय देवगन और दीपिका पादुकोण सहित अन्य बड़े सितारों के बीच अपने अभिनय का जलवा दिखाएगा। इस फिल्म में हेमंत राठी सब इंस्पेक्टर बने हैं, जो दीपिका पादुकोण के साथ मुख्य किरदार में हैं। हेमंत ने 70 से भी अधिक विज्ञापन किए हैं और कई वेब सीरिज में उनका अभिनय बेजोड़ रहा है। क्राईम पेट्रोल में वो अक्सर इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आये हैं, लेकिन अभी तक उनको बड़े पर्दे पर अभिनय का अवसर नहीं मिला था। अब सिंघम अगेन के सहारे हेमंत को बालीवुड में बड़े बैनर और अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड


मुजफ्फरनगर के लोगों के लिए यह दिवाली मनोरंजन के क्षेत्र में बेहद खास होने जा रही है। बॉलीवुड फिल्म सिंघम अगेन में मुजफ्फरनगर का छोरा भी बड़े सितारों के बीच अपने अभिनय से दिल जीतने जा रहा है। गांव करहेडा निवासी हेमंत राठी बीते नौ साल से मुंबई में अभिनय कर रहे हैं। वो 70 से अधिक विज्ञापन कर चुके हैं। क्राइम पेट्रोल में अनेक बार इंस्पेक्टर की भमिका निभा चुके हैं।

इसके अलावा दिल्ली क्राइम, पोचर, इल्लीगल आदि चर्चित वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। उनके अभिनय से प्रभावित होकर रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी फिल्म सिंघम अगेन में बड़े अभिनेताओं के साथ सब इंस्पेक्टर की भूमिका दी है। वो इस फिल्म में साउथ इंडियन सब इंस्पेक्टर सुबू को किरदार में नजर आएंगे। हेमंत बताते हैं कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। दीपिका पादुकोण बहुत ही सरल स्वभाव की हैं। मेरा सिलेक्शन एकदम से हुआ। रातों रात मुझे उनके ऑफिस से कॉल आई थी कि आप काम कर रहे हों सिंघम अगेन में। यह मेरे लिए एक सपने जैसा था। उनकी वेब सीरीज देख कर रोहित शेट्टी ने उन्हें इस फिल्म में रोल दिया।

इस फिल्म के अलावा हेमंत वेब सीरीज मटका किंग कर रहे हैं। डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ भी वो काम कर रहे हैं। एक और फिल्म में भी वो दमदार किरदार कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग नवंबर में देहरादून में होगी। हेमंत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके पिता वीरेंद्र राठी, मां सुनीता राठी, भाई हर्ष समेत परिचित बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल हेमंत दिवाली मनाने के लिए अपने घर मुजफ्फरनगर आए हुए हैं। उनका परिवार यहां वसुंधरा रेजीडेंसी में रह रहा है।

सिंघम अगेन-यह फिल्म मेरे लिए कई कारणों से बहुत खास

अभिनेता हेमंत राठी का कहना है कि सिंघम अगेन सिर्फ़ मेरी पहली फ़िल्म नहीं है, यह मेरे जीवन की एक भावना है, यह एक एहसास है, यह मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है जो दिन-रात मेरे लिए प्रार्थना करते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं एक दिन उन्हें ज़रूर गौरवान्वित करूँगा। मैं इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मेरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति रोहित शेट्टी सर के साथ काम करना एक सफल आशीर्वाद है। यह ऐसा है जैसे मन्नत मांगी थी पूरी हो गई। यह फिल्म मेरे लिए कई कारणों से बहुत खास है।


हेमंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंघम अगेन का टीचर साझा करते हुए अपनी भावना को इन शब्दों में बयां करते हुए कहा कि मेरे लिए यह अभी भी एक सपने जैसा है कि मैं एक ऐसी फिल्म में नजर आऊंगा जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, रवि किशन, अर्जुन कपूर, करीना कपूर जैसे बड़े सितारे काम कर रहे हैं। हेमंत ने कहा कि विनम्र और प्रतिभाशाली दीपिका के साथ स्क्रीन साझा करना और उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखना एक जीवन भर का अनुभव है, तो वहीं अर्जुन कपूर के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव है। सिंघम अगेन की टीम को मेरा हार्दिक धन्यवाद, मैं बार-बार कहता हूं कि यह एक ड्रीम टीम है। हर कोई बहुत मेहनती और बहुत जुनूनी है। इस पूरी टीम के साथ काम करना सम्मान की बात है। इसमें शामिल सभी एक रत्न हैं। बहुत मेहनती, विनम्र और बहुत बढ़िया इंसान हैं।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  संसद भवन पहुंचने वाली पहली चेयरपर्सन बनीं

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  वीडियो वायरल-प्रणव और उमेश के सियासी द्वंद्व में कूदे राकेश टिकैतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पर भड़के राकेश टिकैतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर मुठभेड़, बरला का अजहर साथी सहित घायललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »