MUZAFFARNAGAR-12 घंटे में 7 लूट करने वाले कार सवार तीन लुटेरे दबोचे

मुजफ्फरनगर। शनिवार की अलसुबह ही हथियारों के बदल पर आतंक मचाते हुए लोगों के साथ लूट की संगीन वारदातों को अंजाम देकर यूपी से उत्तराखंड तक सनसनी फैलाने वाले कार सवार लुटेरे किस्म के तीन बदमाशों को पुलिस ने आखिर कार मुठभेड़ में दबोच लिया। इन बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए हथियारों का पूरा प्रयोग किया, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए तीनों लुटेरों को लंगड़ा कर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और लूट की वारदातों में लोगों से लूटी गई नगदी, मोबाइल और जेवर बरामद किये हैं।

जनपद के छपार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बरला बसेडा मार्ग पर तीन बाइक सवारों को लूटने के बाद सनसनी फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दबोच लिया है। इनके द्वारा 12 घंटे में 7 लूट की वारदात कर सनसनी फैला दी है। इनके द्वारा एक भाजपा नेता सहित कई महिलाओं को भी लूट का शिकार बनाया गया था। इनकी वारदातों के कारण यूपी और उत्तराखंड तक हड़कम्प मच गया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में हुई वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को मंसूरपुर पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह से जनपद में कई स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम देकर आम जन में भय का वातावरण पैदा करने वाले कार सवार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की कई वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर लुटेरे अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें राजेश पुत्र रामकिशोर, अभि कुमार पुत्र रामकुमार और साहिल पुत्र इसहाक निवासीगण दिल्ली को घायल अवस्था में जंगल से गिरफ्तार किया गया। तीनों के पैर में पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान गोली लगी, उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से अवैध शस्त्र, धारदार हथियारन, कारतूस, के साथ ही विभिन्न स्थानों पर की गई लूट में छीने गये 17900 रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन, 01 सोने की चेन, 13 आधार कार्ड, 04 पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक तथा लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की एक वैगनआर कार बरामद की गयी।

इसे भी पढ़ें:  चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में भैंस की मौत

सुबह पांच बजे मंसूरपुर में की थी लूट की पहली वारदात

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ये बदमाश लूट की वारदात करने के लिए शामली जनपद की ओर जा रहे थे, इसी बीच पुलिस से इनका आमना सामना हो गया। ये तीनों अंतर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि इन बदमाशों ने जनपद में शनिवार को पांच बजे मंसूरपुर थाना क्षेत्र में लूट की पहली वारदात की।

इसे भी पढ़ें:  फसल बीमा योजना में सुधार की आवश्यकताः धर्मेन्द्र मलिक


इसके बाद छपार और पुरकाजी थाना क्षेत्रों में वारदात करने के बाद ये उत्तराखंड निकल गये और रुड़की व मंगलौर मेें भी कई वारदात को अंजाम दिया। बताया कि इनके द्वारा सात घटना करने की जानकारी अभी तक पुलिस को मिली है, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके साथ लूट होने पर उन्होंने शिकायत नहीं की है। इनके द्वारा लोगों से सोने की चेन, पर्स, मोबाइल और नगदी लूटी। घटनाओं के खुलासे के लिए शत प्रतिशत रिवकरी पुलिस ने की है। सीओ सदर, सीओ खतौली, इंस्पेक्टर छपार, पुरकाजी और मंसूरपुर के साथ ही एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मां-बाप और बेटी की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा

गलफ्रेंड की खातिर की लूटपाट, शामली था टारगेट

ये लोग शामली जिले में लूट की वारदात करने के लिए जा रहे थे। करीब 12 बजे के बाद इनको मंसूरपुर में इंटरसेप्ट किया गया और रोकने पर इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। बरामद कार गुडगांव से चोरी की गई, जिसका मुकदमा वहां दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि 12 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ा है। इसके लिए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है।

पकड़ा गया बदमाश राजेश होटल में कर्मचारी है। अभि चालक और परचून की दुकान करता था। साहिल जोमेटो डिलीवर ब्यॉय है। इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। इनके द्वारा लूट की सात घटनाएं की है। कुछ लोगों ने इनके द्वारा वारदातों में शिकायत भी नहीं की है। बदमाशों ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड और व्यक्तिगत खर्च की पूर्ति के लिए इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री हाईवे के पास हादसा… यात्रियों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »