चार मंजिला इमारत ढही; 4 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

नई दिल्ली- दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। करीब आठ लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, चार लोगों की मौत की खबर है। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। फिलहाल अभी चार लोगों की मौत की बात सामने आई है, पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, एक महिला और एक पुरुष का शव थोड़ी देर पहले मलबे से निकली गई है। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग एनडीआरएफ, नगर निगम समेत तमाम बचाव दल मौके पर मौजूद है, स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मैं केजरीवाल को बेनकाब कर दूंगा, सरकारी गवाह बन जाऊंगा- सुकेश चंद्रशेखर

बिल्डिंग के मलबे से निकाले गए लोग

1. परवेज (32) पुत्र अब्दुल

2. नावेद, (19) पुत्र अब्दुल

3. सिजा (21) पत्नी परवेज़

4. दीपा (56) पत्नी गोविंद

5. गोविंद (60) पुत्र राम चरण

6. रवि कश्यप (27) पुत्र राम चरण

7. ज्योति (27) पत्नी रवि कश्यप

8. अहमद (14 महीने) पुत्र परवेज

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »