जय श्रीराम का जयकारा लगाने पर हिस्ट्रीशीटर ने की भाकियू नेता की हत्या, फायरिंग, पथराव

उन्नाव। उन्नाव के शुक्लागंज में भाकियू नेता की ईंट-पत्थर से हमलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 22 जनवरी को भंडारे के लिए चंदा मांगने के दौरान हमला करने का आरोप है। लोगों ने नवीन गंगापुल पर जाम लगा दिया। पत्नी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छोटे भाई समेत कई को पुलिस ने उठा लिया। उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोताखोर में रविवार को हिस्ट्रीशीटर काले खां और उसके मिलने वालों ने ईंट-पत्थर से हमला कर भाकियू (अराजनैतिक) नेता विनोद कश्यप (40) की हत्या कर दी। हमले में उनके छोटे भाई दुर्गाशंकर कश्यप भी घायल हुए। आरोप है कि वे लोग प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन होने वाले भंडारे को लेकर चंदा एकत्रित कर रहे थे। जब काले खां के मोहल्ले में पहुंचे तो उसने चंदे के पैसे छीनने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए। धार्मिक नारेबाजी के दौरान पथराव हो गया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने हत्या और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी के छोटे भाई समेत कई हमलावरों को उठाया है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने नवीन गंगा पुल पर जाम लगा दिया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ला निवासी दुर्गाशंकर कश्यप उर्फ बउवा ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे दीपोत्सव व भंडारे के लिए चंदा मांगने निकले थे। पास के गोताखोर मोहल्ले में चंदा मांगने के दौरान धार्मिक नारे लगाए जाने का गोताखोर मोहल्ले के हिस्ट्रीशीटर काले खां ने विरोध किया और उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर उनके बड़े भाई विनोद कश्यप ;40द्ध बीच-बचाव करने पहुंचे। इस बीच वहां मारपीट शुरू हो गई। हिस्ट्रीशीटर काले खां ने साथियों के साथ मिलकर उन पर व विनोद पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से भागकर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। दुर्गाशंकर का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर जाने के बजाए उनसे तहरीर लिखवाकर लाने की बात कहती रही। काफी देर बाद पुलिस पहुंची तब तक हमलावर विनोद को पीट-पीट कर बेदम कर चुके थे। आरोप है कि हमलावरों ने इस बीच फायरिंग भी की, जिससे विनोद के पेट में छर्रे भी लगे। मौके पर पहुंचे गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उर्सला अस्पताल में डाक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर कट पर पलटा ओवरलोड डंफर, एक की मौत

Also Read This

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  नूंह में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  श्रीराम स्वीट्स पर जीएसटी की टीम का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मामी से अफेयर…सऊदी से आए मामा का भांजे ने दोस्त के साथ किया कत्लफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसाः टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, एक ही परिवार 17 लोग थे सवार, दो की मौत, कई लापताइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »