लखनऊ- महाकुंभ से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर गूगल मैप के सहारे अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार ककोली गांव के कोटेदार नीरज सिंह के मकान में अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में एक श्रद्धालु घायल हो गए। शुक्रवार को इस हादसे में दार्जलिंग के सिलीगुड़ी निवासी अमिलेन्दु शाहा (52) का बायां पैर टूट गया है। पक्के मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें रखा तख्त सहित अन्य सामान टूट गया। घायल श्रद्धालु को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए तारुन सीएचसी भेजा गया है।

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया
भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।





