पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बर्बरता: लीवर के किये 4 टुकड़े …5 पसलियां और गर्दन तोड़ी, मुकेश की

रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का सच सामने आया है। पत्रकार की हत्या करने से पहले उसे यातनाएं दी गई थीं। उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बर्बरता से हुई पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसे बेरहमी से मारा गया था। उसे खौफनाक तरीके से मौत दी गई थी। दम निकलने से पहले उसे यातनाएं दी गईं। मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लीवर चार टुकड़ों में बंट मिला था, उसकी पांच पसलियां और गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। इसके अलावा हाथ की हड्डी दो टुकड़ों में टूटी थी। इसके अलावा हार्ट पूरी तरह से फट मिला है। सिर पर भी चोट के 15 गंभीर निशान पाए गए हैं। मुकेश चंद्राकर का मर्डर कर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने सेप्टिंक टैंक में डाल दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस डाक्टर ने मुकेश चंद्राकर के शव का पोस्टमार्टम किया है, उनका कहना है कि मैंने अपने 12 साल के करियर में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। मुकेश की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। इस हत्याकांड ने पूरे देश और प्रदेश को हिला कर रख दिया है। उधर, मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को भी एसआईटी की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर के कुछ बैंक अकाउंट को सीज किया है। आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी को अचानक लापता हो गए थे। तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  आप विधायक की सिर में गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »