मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने हाथरस के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस ने बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी एसटीएफ आगरा औरा एलाऊ पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ तारापुर जाने वाले मार्ग पर हुई। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह,सीओ सिटी मुठभेड़ में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह तड़के एसटीएफ आगरा और एलाऊ थानाध्यक्ष अवीनश त्यागी अपनी टीम के साथ हाथरस निवासी एक लाख के इनामी अपराधी की घेराबंदी करने पहुंचे। सूचना मिली थी कि हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र तारापुर मार्ग पर देखा गया है। अपराधी पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच इनामी ने टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोली जीतू के पेट में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मगर अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी ने बताया कि जीतू पर हाथरस पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम था। वह एक शातिर अपराधी था, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: अजब-गजबः गर्भवती के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा,





