मुंबई- बीड के परली निवासी कैलास फड को पिछले महीने शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसका बंदूक लहराने और हवा में गोलियां चलाने का वीडियो वायरल हुआ। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि वीडियो को 2023 में दिवाली पर बनाया गया था। हाल ही में एक कार्यकर्ता ने मुंडे के साथ फड की एक तस्वीर सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट की थी। महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले ने महाराष्ट्र की सियासत को गर्म कर रखा है। अब एनसीपी नेता और मंत्री धनंजय मुंडे के एक समर्थक का हवा में गोलियां चलाते वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसका शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई। महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या के मामले में एनसीपी धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड का नाम सामने आ रहा है। कराड को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अब पुलिस ने धनंजय मुंडे के एक और समर्थक पर शिकंजा कसा है।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: डीएनए जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि,





