श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ और शोभायात्रा का भव्य आयोजन

खतौली। नगर के सैनी नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 9 जून से 15 जून तक चलने वाला 40 परायण पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जा रही हैं, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  घर से बुलाकर युवती का अपहरण, आरोपी और माता-पिता सहित चार नामजद

आयोजन की संयोजिका साध्वी ललिता देवी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आयोजन के विशेष दिवस पर मंदिर में पहुंचे महात्माओं को सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन मंडलियां और बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण किया गया। शोभायात्रा का श्यामलाल सैनी, राधे प्रणाम के आवास पर आरती कर स्वागत किया गया। भाकियू लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मण्डी समिति में नवागंतुक सचिव कुलदीप मलिक का स्वागत

इस आयोजन में दूर-दराज़ से संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से श्री 108 श्री प्रेम सखी महाराज शक्ति नगर दिल्ली, राजकुमार पालीवाल निजानंद आश्रम शेरपुर, श्यामदास महाराज, संतोषी वृंदावन, अखंड महाराज, विक्रम महाराज, प्रकाश कैमरामैन, नवीन सब्जी मंडी के अध्यक्ष श्याम लाल सैनी, राजू प्रणामी संगीतकार, रामलाल सैनी, राधे प्रणामी, ओमवती, बिरजू सैनी, मोहित सैनी, वीरेंद्र सैनी, विष्णु, गोपाल और अजय सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  राजवाड़े की पटरी टूटी, रजवाहे का पानी खेतों में घुसा, फसलें तबाह

Also Read This

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  घर से बुलाकर युवती का अपहरण, आरोपी और माता-पिता सहित चार नामजदजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसबी के जवान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, गांव में छाया शोक बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के

Read More »