मुजफ्फरनगर। जनपद के सिखेड़ा में चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते समय दो छात्रों के डूबने की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। बुधवार को लद्दाख के छात्र का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सिखेड़ा क्षेत्र में चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए छात्र अब्बास और काजिम डूब गए थे। बुधवार को पांचवें दिन खतौली क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर क्षेत्र में गंगनहर पुल से पहले ग्रामीणों ने एक शव बहते देखा। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया। सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त 13 वर्षीय लद्दाख के छात्र अब्बास के रूप में हुई। बता दे कि बीते शनिवार शाम को संधावली स्थित छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले लद्दाख के शहर कारगिल निवासी छात्र अब्बास ;13द्ध व लद्दाख के ही उसके साथी मुस्तफा ;12द्ध अपने दो दोस्तों मेरठ के जैदी फार्म हाउस नौचंदी निवासी काजिम ;22द्ध और सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी शान हैदर ;14द्ध के साथ सिखेड़ा गंगनहर की चितौड़ा झाल में नहाने गए थे। नहाते हुए दो छात्र लद्दाख का अब्बास और मेरठ का काजिम डूब गए थे। रविवार से मेरठ पीएसी के गोताखोर दोनों छात्रों को तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर को खतौली क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर क्षेत्र में गंगनहर पुल से पहले लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला। जबकि इस दौरान दूसरे छात्र काजिम का पता नहीं चल सका है। गोताखोर दूसरे छात्र को तलाश कर रहे हैं।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: पालिका सभासदों ने किया कल्याण मंडप लोकार्पण





