जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

मेरठ। जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड माफिया बदन सिंह बद्दो के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। केस की विवेचना जारी रहेगी। पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा लखनऊ जेल में बंद था। सात जून 2023 को उसे एससी-एसटी कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट के भीतर ही शूटर ने जीवा को गोलियों से भून दिया था। जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव को वकीलों व पुलिसकर्मियों ने मौके से ही दबोच लिया था। वजीरगंज थाने में हत्याकांड की एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  दर्दनाकः चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल

कोर्ट के आदेश पर एसआईटी के पर्यवेक्षण में केस की विवेचना शुरू हुई थी। पहली चार्जशीट शूटर विजय यादव के खिलाफ दाखिल हुई थी। तब एसआईटी ने खुलासा किया था कि हत्याकांड का साजिशकर्ता माफिया बदन सिंह बद्दो है। इसी आधार पर उसे आरोपी बनाया गया। पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। अब उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। बदन सिंह बद्दो वर्ष 2019 से फरार चल रहा है। वह विदेश में है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी है।

विवेचना के दौरान पुलिस को जीवा के अधिवक्ता के पास से एक पत्र मिला था। ये पत्र जीवा ने वारदात के कुछ महीने पहले ही जज को लिखा था, जिसमें उसने बदन सिंह बद्दो से अपनी जान को खतरा बताया था। सूत्रों के मुताबिक शूटर विजय यादव को बद्दो का फोटो दिखाया गया था, इस पर उसने बताया कि नेपाल में इसी शख्स से उसकी मुलाकात हुई थी। उसी ने जीवा को मारने की सुपारी दी थी। जांच में सामने आया था कि विजय के लखनऊ पहुंचने पर एक शख्स ने उसे रिवॉल्वर मुहैया कराई थी। वह शख्स कौन है? अब तक पता नहीं चल सका है। हत्याकांड में गैंगस्टर सुशील मूंछ का भी नाम सामने आ रहा था लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी, एक युवक-युवती पकड़े गए

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  दर्दनाकः चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहींफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी, एक युवक-युवती पकड़े गएइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  ब्राह्मण समाज इस साल भी लगाएगा कांवड़ सेवा शिविर, ब्राह्मण समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की चर्चालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट

Read More »