घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, चार घायल

खतौली। गांव कलावड़ा में देर रात मामूली कहासुनी को लेकर भाजपा नेता के घर में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी डंडो व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे भाजपा नेता सहित कई लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई शुरू कर दी। गांव कलावडा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।

शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगो ने भाजपा नेता राजकुमार को आरोपियों के चुगल से छुडाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिसमें जोगिंदर, प्रदीप, अलकेश, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित के परिजनों ने डायल 112 पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए खतौली के सरकारी अस्पताल भिजवाया, लेकिन भाजपा नेता राजू उर्फ राजकुमार सैनी के शरीर पर गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। वहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रात में ही कुछ देर बाद पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी कर जांच पड़ताल में लग गई। घटना के संबंध में राजकुमार की पत्नी अंजलि ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति घर के आंगन में बैठे हुए थे, इस दौरान उनके मकान के आगे खड़े होकर गांव के कुछ लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। हमने उन्हें कहा कि आप हमारे मकान से है हट जाओ, यहां गाली मत दो। इसी बात को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर उनके पति के साथ गाली गलौज वं लाठी डंडे व धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पड़ोस के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे वह भी घायल हो गए। भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट के मामले में गांव के सैनी समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया। थाने पहुंचकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई।

इसे भी पढ़ें:  ससुराल वालों पर लगाया जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  खेत के पास खड़े युवक को

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »