विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैम्प कई समस्याओं का हुआ समाधान

मुजफ्फरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही राजस्व की प्राप्ति के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत पश्चिम के 14 जिलों के साथ मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर भी मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प तीन दिनों तक आयोजित होगा और इसमें विद्युत उपभोक्ताओं को अनेक समस्याओं का एक ही प्लेटफार्म पर निस्तारण करने की सुविधा और सेवा प्रदान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की हुई जमानत

गुरूवार को मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने नुमाइश ग्राउंड कैंपस में गुरूवार को विद्युत विभाग के तीन दिवसीय मेगा कैम्प का शुभारंभ किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने उनका स्वागत किया और कैम्प में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कराया। अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बताया कि यह मेगा कैम्प तीन दिनों तक 15 से 17 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का एक ही प्लेट फार्म पर निस्तारण होगा। अगर किसी उपभोक्ता का बिल अधिक आ रहा या बिल नहीं बन रहा या मीटर खराब है, मीटर बदलवाना लोड बढ़वाना है या फिर बकाया बिल जमा कराना है, या फिर इससे अलग कोई समस्या है तो सभी का निस्तारण कराये जाने की व्यवस्था की गई है। यह कैम्प सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने जनपद के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को इस मेगा कैंप का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उपभोक्ताओं को विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काटने की परेशानी से भी बचाने का काम करेगा और समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा।

इसे भी पढ़ें:  चोरी के शक में दबंगों ने दो बच्चों को पकड़कर दी तालीबानी सजा

Also Read This

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉपजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  देवशयनी एकादशी पर सत्संग का आयोजन बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन की सतर्कता और

Read More »