दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को जमानत, आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

खतौली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। जमानत की खबर सुनते ही खतौली में आप के कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे और इसे सत्य की जीत बताया।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने इस फैसले को सत्य की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, “यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है। भाजपा सरकार के दबाव में आकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने झूठे मुकदमों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को फंसाया था। लेकिन, न्यायालय ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए जमानत दी है।” भाजपा और उसकी एजेंसियों ने झूठे आरोपों के जरिए आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले लगाए, लेकिन एक रुपए का भी भ्रष्टाचार सिद्ध नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने केजरीवाल को जेल में रखकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता ईमानदारी से डटे रहे। यह जमानत इस बात का प्रमाण है, कि सत्य की हमेशा जीत होती है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हरियाणा में आगामी चुनावों में भी इसका असर दिखेगा और वहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है, जैसे दिल्ली और पंजाब में बनी है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में आप सरकारों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली और पंजाब में बिजली-पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, उसी प्रकार हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनकर जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान: एक अनुकरणीय पहल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भारत-पाक तनाव के बीच मुज़फ्फरनगर में अलर्ट,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  महालक्ष्मी पेपर मिल में लगी आग, हड़कम्पफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  अज्ञात चोरों ने श्री अखंडानंद आश्रम में ताला तोड़कर की चोरीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »