धरातल पर उतरी औद्योगिक विकास की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था के सहारे औद्योगिक विकास के बेहतर वातावरण को बनाने में जुटी भाजपा सरकारों के प्रयासों से सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में औद्योगिक विकास को कागजी तस्वीरों से बाहर निकालने के लिए चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्रदेश में दस लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ तो औद्योगिक विकास के इस हवन में मुजफ्फरनगर जनपद ने भी बड़ी आहुति प्रदान की। जिले में आज 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की 94 औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसके लिए जिले में केन्द्रीय राज्यमंत्री पशुपालन विभाग डा. संजीव बालियान के साथ छह सांसद और एक एमएलसी मुख्य अतिथि के रूप में अलग अलग स्थानों पर औद्योगिक इकाईयों के भूमि पूजन समारोह में शामिल रहीं।

सोमवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा जिले की सभी छह विधानसभाओं सहित सात स्थानों पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 के तहत भूमि पूजन समारोह आयोजित किये गये। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मेरठ रोड स्थित होटल सोलिटियर इन में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध के द्वारा किया गया। यहां पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने प्रमुख उद्यमियों के साथ जिले में औद्योगिक विकास की इस तस्वीर को धरातल पर लाने का काम किया। इसके साथ ही जनपद में 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलने के द्वार भी इन औद्योगिक इकाईयों के वजूद ने खोलने का काम किया है। इनके सहारे जिले में हजारों अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने समारोह में कहा कि आज देशभर में विकास के लिए माहौल बदला है। खासकर उत्तर प्रदेश में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने सुरक्षित वातावरण और सुलभ व्यवस्थाओं का समन्वय पैदा कर देश और दुनिया के उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित किया है। ये मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है कि आज दुनिया की तमाम बड़ी कपंनियों के प्रतिनिधि भी यूपी के छोटे छोटे जनपदों में भी उद्योग लगाने के लिए पाइपलाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने जिले में औद्योगिक विकास के प्रति रूचि दिखाने के लिए यहां के उद्यमियों का आभार भी प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी रूद्र देव जी को नमन करने उमड़ा सैलाब

उद्योग उपायुक्त जैस्मिन ने बताया कि जनपद में कुल 90 उद्यमियों ने निवेश किया है। इनमें 10 करोड़ से अधिक निवेश वाले 60 उद्यमी लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, जबकि 10 करोड़ से कम निवेश करने वाले 30 उद्यमी जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फरवरी 2023 में हुई इन्वेस्टर्स समिट में जिले में 222 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। करीब 13689 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव इसमें प्राप्त हुए थे, इनमें से ही अब 94 औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ सोमवार को किया गया है। जो परियोजना धरातल पर लाई गई हैं, उनमें पेय पदार्थ, फ्रूट जूस, पेपर मिल, इस्पात मिल, बायो गैस ईंधन, मेडिकल और कृषि यंत्र में काम किया जाएगा। इससे करीब 10284 लोगों को रोजगार मिलेगा। नये प्रोजेक्ट के धरातल पर आने से जिले में औद्योगिक वातावरण को एक नया रास्ता मिलेगा। यहां पर नये उद्योगों के प्रमुख निवेशकों में एससी माहेश्वरी 2000 करोड़, एमएसटी रेज्युलोशन प्रा. लि. 1280 करोड़, रेशु एडवरटाइजिंग 600 करोड़, भारतीयम बैवरेज प्रा. लि. 600 करोड़, सप्तम डेकोर प्रा. लि. 300 करोड़, स्वरूप स्टील 270 करोड़, भगवंत एजुकेशन 220 करोड़, वसुंधरा 210 करोड़, क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज 200 करोड़, एल्कोबुल्स लिमिटेड 160 करोड़, टिकौला शुगर मिल 131 करोड और दिशा इंडस्ट्रीज 105 करोड़ रुपये के निवेश के साथ शामिल हैं। आईआईए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल और अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में इस निवेश पर खुशी जताई और सरकार के द्वारा औद्योगिक विकास के लिए अपनाई जा रही सुलभ नीति की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर गन्ना समिति की साधारण सभा में कई प्रस्ताव हुए पारित

इसके अलावा औद्योगिक विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के मौके पर प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर में मुख्य कार्यक्रम के अलावा सदर तहसील के साथ ही बुढ़ाना तहसील में एमएलसी वंदना वर्मा, चरथावल नगर पंचायत में पूर्व मंत्री सांसद सत्यपाल सिंह, पुरकाजी नगर पंचायत में सांसद डा. महेश शर्मा, खतौली तहसील में सांसद भोला सिंह, मीरापुर विधानसभा के लिए जानसठ तहसील में कार्यक्रम हुआ, इसमें सांसद सतीश गौतम भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  देश के किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश में एक गैर-राजनैतिक किसान आंदोलन खड़ा किया था-अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफ़ेयर एसो.

कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, यूपी सरकार के पिछड़ा एवं दिव्यांगन जन कल्याण विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप और सांसद अनिल अग्रवाल के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, आईआईए के चेयरमैन पवन गोयल, फेडरेशन के अध्यक्ष अंकित संगल, कार्तिक स्वरूप, भाजपा नेता डॉ. पुरुषोत्तम, सभासद प्रशांत कुमार, शरद शर्मा सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर और खतौली में संजीव को कम वोट मिलना बना हार का कारणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगितइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांगलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »