मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे रामनवमी पर गीतापाठ का आयोजन

मुजफ्फरनगर। मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर, भरतिया कॉलोनी नई मंडी मे मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा गीतापाठ, भजनभाव एवं हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया गया।

महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर,भरतिया कॉलोनी ,नई मंडी मे मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य गीता पाठ व भजन भाव एवं हनुमान चालीसा सुबह 10:00 बजे से विद्वान पंडित भगवताचार्य पण्डित अरूण मिश्रा (स्वामी) जी के सौजन्य से मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर ,भरतिया कॉलोनी,नई मंडी, मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे सैकडो की संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम विद्वान पण्डित जी के विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र, गीता जी के बारहवे अध्याय (भक्तियोग),अष्टा दश श्लोकी गीतापाठ जी का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह गीता जी का सार है तत्पश्चात विद्वान पण्डित जी दवारा रामनवमी एवं धर्म की महिमा को बहुत सुंदर ढंग से समझाया तथा मन्दिर के जीर्णोद्धार के बारे मे बताया एवं सुंदर भजन से सभी भक्त जनो को भाव विभोर किया। भजनों की श्रृंखला में सर्वप्रथम अजय गर्ग जी द्वारा राम आयेंगे, भक्तो के घर भी साँवरे आते रहा करो, राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत शबरी जी की महिमा एवं राम जी के बधाई भजन पर सभी उपस्थित श्रद्धालु जन झूम उठे।

तत्पश्चात योगेश्वर प्रार्थना, गीता जी की आरती तथा भजन भावों से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया । कार्यक्रम के अंत मे पण्डित अरूण मिश्रा जी द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा शिवआरती की गई। जियो गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के रामबीर सिंह द्वारा उपस्थित लगभग दो सौ श्रद्धालुओ का आभार प्रकट किया गया तथा गीतापाठ के लाभ पर चर्चा की। अंत मे प्रसाद वितरण तथा भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, पण्डित अरूण मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, अशोक शर्मा, विपिन गुप्ता, मांगेराम, अशं, अंकित मिश्रा, अमित, प्रदीप, राजकुमार, अजय गर्ग, हरीश , संदीप, जितेंद्र , नवीन, प्रमोद, दीपक , हरीश चावला, मंयक त्यागी , कमल किशोर, गोपाल गर्ग, रीतू सिंघल, मिनाक्षी गर्ग, गरिमा गोयल, शिल्पा, उषारानी, सुशीला , पिरयानशी , केशना, अर्चना, अलका, मंजू, कविता, अनिता, कविता, सोनिया,उमा , लक्ष्मी , लता, कृष्णा, रश्मि , जनक दुलारी, बबीता, ममता, सुकर्मा शर्मा, रूपा, रितिका, शशी, प्रेमलता, रीता,नीलम, मंजू , रीता आदि सैकडों भक्तो का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण भी सम्मिलित हुए, गीतापाठ के सदस्यो द्वारा उन्हे गीतापाठ पत्रिका की प्रति भी भेंट की गयी। यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत, भाई घायल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  शुक्र तीर्थ आगमन और गंगाघाट स्वच्छता अभियान

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  संजीव जीवा के भांजे अमित और उसकी पत्नी की सम्पंत्ति कुर्कफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  शहर से बाहर जायेगी 198 साल पुरानी कलेक्ट्रेटइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गायब हुई पुत्री की बरामदगी को पिता ने लगाई गुहारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »