राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

व्यास जी ने नृसिंह अवतार, राम अवतार और कृष्ण जन्म की पावन कथाएँ श्रवण कराई। उन्होंने बताया कि भगवान का नाम जानने और स्मरण करने में अपार शक्ति है। व्यास जी ने अजामिल की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पथभ्रष्ट होकर व्यभिचार में लिप्त हो जाता है और धर्म से दूर हो जाता है, यदि भगवान के नाम का स्मरण करता है, तो वह भवसागर से पार पा सकता है। भगवान का नाम अपने आप में इतनी शक्ति रखता है कि यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है। कथा में कृष्ण लला के जन्म की बधाई और उनके नाम की महिमा को श्रवण कर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम न केवल जीवन को आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है, बल्कि पाप और दुखों से मुक्ति दिलाने में भी सक्षम है। इस अवसर पर पवन बंसल और पारुल बंसल ने व्यास जी का पूजन किया। साथ ही विपिन शर्मा, वंदना त्यागी, अर्चना शर्मा, माया त्यागी, राधिका शर्मा, राजीव त्यागी, मंजू त्यागी, राखी मित्तल, छाया शर्मा, रजनी गर्ग, हरिमोहन, राधेश्याम नारायण तिवारी, धीरज शुक्ल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें। सभी श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेते हुए भगवान के नाम की महिमा का अनुभव किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और भगवान के प्रति भक्ति भाव से ओत-प्रोत होकर लौटे। आयोजन का स्वरूप अत्यंत भव्य और प्रभावशाली रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शेयर मार्किट में मुनाफे का लालच देकर 31 लाख की ठगी

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5

Read More »