मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहबुद्दीनपुर, उत्तरी रामपुरी क्षेत्र स्थित एक पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। छापे के दौरान मौके पर लगभग 600 लीटर दूध बरामद किया गया, जो प्रथम दृष्टया मिलावटी और अस्वच्छ हालत में पाया गया। दूध की अनुमानित कीमत करीब ₹27,000 बताई गई है। टीम ने मौके से दूध और पनीर के विधिक नमूने संग्रहित किए और शेष दूध को खाद्य कारोबारी की सहमति से मौके पर नष्ट कर दिया। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: भाकियू अराजनैतिक ने मनाया स्थापना दिवस, बाबा





