खतौली । ओवरलोड वाहनों की शिकायत पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने एआरटीओ मुजफ्फरनगर सतीश कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार खतौली अमित रस्तोगी व पुलिस बल खतौली को साथ लेकर थाना क्षेत्र खतौली में संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर 6,71,400/- रुपए का जुर्माना लगाया। इसी के साथ 13 वाहनों को सीज कराते हुए थाने में खड़ा करा दिए गए। तथा कुछ अन्य वाहनों पर भी परिवहन विभाग के द्वारा चेकिंग की गई। जिस वाहन पर जो भी कमी पाई गई उसके अनुरूप नियमों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई। एसडीएम की उक्त कार्रवाई से ट्रक मालिकों में हड़़कप मच गया। एसडीएम ने परिवहन विभाग व यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि वह इसी तरीके से प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई करें तथा अपनी कार्रवाई से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराए। किसी भी स्थिति में नियमों के विरुद्ध कोई भी वाहन रोड पर चलते हुए ना पाया जाए। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने बताया कि आज संयुक्त अभियान परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के साथ चलाया गया है, जिसमें कुछ वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जुर्माना भी लगाया गया हैं। आगे भी परिवहन विभाग व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से इसी तरीके से अभियान चलाकर कार्रवाई करते रहेंगे।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: तीन करोड़ के लेनदेन के झगड़े में





