एसडीएम द्वारा अस्थायी गौशालाओं का निरीक्षण, साफ-सफाई और चारे की गुणवत्ता पर जोर

खतौली। शुक्रवार को एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के बाद नगर पालिका खतौली स्थित अस्थायी गौशाला और नावला कोठी स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। दोपहर के समय शुरू हुए इस निरीक्षण में उन्होंने गौशालाओं में उपलब्ध चारा, भूसा, चोकर और अन्य आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। इसके साथ ही उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केयरटेकर को निर्देशित किया कि सभी गोवंश को नियमित रूप से भूसे के साथ चोकर और हरा चारा मिलाकर खिलाया जाए। इसके अलावा, उप पशु चिकित्सा अधिकारी को समय-समय पर गोवंश के स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश दिए गए ताकि उनकी सेहत अच्छी रहे। एसडीएम ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी और कहा कि गौशालाओं में रहने वाले गोवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गौशालाओं में बेहतर प्रबंधन और गोवंश के स्वास्थ्य व सुरक्षा की जांच करना था।

इसे भी पढ़ें:  शुक्र तीर्थ आगमन और गंगाघाट स्वच्छता अभियान में शामिल होने से हुई शांति की अनुभूति - प्रमोद

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »