श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – “राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः”

मुज़फ्फरनगर। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रेमपुरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य रैली ” राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः” ने नगर में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

इस रैली का शुभारंभ माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी( राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग) द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देशभक्ति के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।



 


रैली में विद्यालय के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं 100 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, घास मंडी से होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई।

इसे भी पढ़ें:  नाले की खुदाई को लेकर विवाद हुआ, धारदार हथियारों से हमला कर इमरान को किया घायल

रास्ते भर बच्चों का जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना देखते ही बनती थी। उनके हाथों में तिरंगे, चेहरों पर देशभक्ति के रंग और मन में समर्पण का भाव – यह दृश्य नगरवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बना। 

इस रैली की शोभा बढ़ा रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे, जो महान स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजे हुए थे , और देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। देशभक्ति नारों, वेशभूषा और अनुशासित मार्चिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को एक सशक्त राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  पशु बांधने को लेकर विवाद में मारपीट कर घायल किया

सभी प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, एकता और सामाजिक चेतना को जागृत करना है। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ को रैली के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि आज की पीढ़ी कल का उज्ज्वल भारत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल के घर पहुंचे बालियान, विवाद का हुआ पटाक्षेप

पुलिस प्रशासन द्वारा रैली को सुरक्षा एवं यातायात की दृष्टि से सफल बनाने में योगदान अति सराहनीय रहा। यह रैली न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि समूचे शहर के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बनी।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  नाले की खुदाई को लेकर विवाद हुआ,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल के घर पहुंचे बालियान, विवाद का हुआ पटाक्षेपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पेलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »