समर स्पेशल ट्रेन का खतौली में स्टापिज शुरू

खतौली। दैनिक रेल यात्री संघ के कार्यकर्ता जनसमस्या को ध्यान में रखते हुए खतौली रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के स्टापिज के लिए रेलमंत्रालय सहित डीआरएम आफिस में ज्ञापन भेज रखे है। उन्होंने देवबंद में रूकने वाली ट्रेनों का खतौली में भी स्टापिज किए जाने की है। गर्मी की छुटटी में चलने वाली समर स्पेशल टेªन का स्टापिज खतौली में भी हो जाने से दैनिक रेल यात्रियों में खुशी की लहर है।

दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष मास्टर रमेश चंद के नेतृत्व में प्रतिदिन चलने वाले यात्रियों ने खतौली रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेन रोके जाने की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक सचिन सारंग को रेल मंत्रालय सहित डीआरएम आफिस के नाम ज्ञापन दिए थे। उन्होंने यह बताया था कि सकौती स्टेशन पर कई ट्रेने रोकी जा रही है, जबकि वहां की आबादी चार हजार है। खतौली की आबादी पांच लाख के आसपास है। फिर भी यहां कुछ टेªनों का स्टापिज नही है। जिनकी यहां की जनता को आवश्यकता है। यहां पर पुली, नोजिल पलेंजर, ऐग्रीकल्चर यंत्र बनाने का हब है, जिस कारण यहां बाहर से भी लोगों का आना जाना है। खतौली से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दैनिक यात्री, स्कूली बच्चे आते जाते है। जिस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए दैनिक यात्री संघ के कार्यकर्ताओ ने नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, सहारनपुर मेमू एसएफ एक्सप्रेस, ब्रांदा देहरादून एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, देहरादून जन शताब्दी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के स्टापिज की मांग की थी। उन्होंने यह भी मांग की थी कि यदि कोई नई टेªन चलाई जाती है जिसका स्टापिज देवबंद रखा जाए, उसे खतौली भी रोका जाए। गर्मी की छुटटी में चलने वाले समर एक्सप्रेस का स्टापिज खतौली में भी शुरू हो गया है। जिसका ट्रेन नंबर 06225 तथा 06226 है। गर्मी की छुटटी में एक समर स्पेशल अप्रैल से जून के बीच भागलपुर से हरिद्वार तथा दूसरी समर स्पेशन अप्रैल से मई तक श्री सिद्धारूढा स्वामी हुब्बली जक्शन कर्नाटक से योगनगरी ऋषिकेश तक चलाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें:  सिलवर टोन पेपर मिल में मजदूर का शव मिलने से सनसनी

दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष मास्टर रमेश चंद ने बताया कि उक्त दोनों समर स्पेशन ट्रेन चलने से छुटटी के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी। इस ट्रेन का स्टापिज देवबंद, मुजफ्फरनगर के बाद खतौली में है। खतौली के बाद मेरठ सिटी, गाजियाबाद, हजरत निजामूददीन पर यह ट्रेन रूकेगी। अन्य ट्रेन रूके इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी, एक युवक-युवती पकड़े गए

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी, एक युवक-युवती पकड़े गएफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  रुड़की रोड फायरिंग प्रकरण में तीन हमलावर नामजदइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »