इंगलिश ग्रामर के कठिन नियमों की सरल विधि को सिखाया

खतौली। अंग्रेजी भाषा को सरल बनाने के लिए ग्रामर को किस तरीके से प्रयोग में लाया जाए इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने इंग्लिश ग्रामर के कठिन नियमों को सरलता से हल करने के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

एम एल एम एकेडमी में बच्चों का शैक्षिक विकास के लिए इंगलिश ग्रामर सरल भाषा में सिखाने के प्राधानाचार्य नीरज अग्रवाल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि। द कॉस्मिक एनर्जाइज़र्स गुरुग्राम से इंग्लिश ग्रामर के विशेषज्ञ अनूप अग्रवाल रहे। विद्यालय में बच्चों को इंगलिश ग्रामर के कठिन नियमों को बड़ी ही सरल विधि से सिखाया गया। मात्र दो घंटे में बच्चों को सब्जेक्ट- प्रेडिकेट, फ्रेसेज़, क्लॉज़, टेंसेज आदि कंठस्थ हो गए। अनूप अग्रवाल के पढ़ाने के तरीके से सभी छात्र-छात्राएं बहुत प्रभावित हुए और बच्चों ने अत्यन्त उत्साह से इंगलिश ग्रामर को सीखा। ग्रामर विशेषज्ञ अनूप ने बच्चों के पार्ट्स ऑफ़ स्पीच, नाउन, प्रोनाउन आदि के विषय में बच्चों से पूछा। स्कूल द्वारा दी गई शिक्षा की प्रशंसां की। बच्चों ने उनके प्रश्नों का उत्तर बहुत सटीकता से दिया। इंगलिश ग्रामर कार्यशाला को सफल बनाने में नित्या अग्रवाल, नारायणी अग्रवाल, सतीश आदि का विषेश योगदान रहा। कार्यशाला का समापन नीरज अग्रवाल प्रधानाचार्य, नीतू अग्रवाल (एमडी) द्वारा ग्रामर विशेषज्ञ अनूप को स्कूल की और से टोकन ऑफ़ लव देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम को दिया शुकतीर्थ आगमन का आमत्रण

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  संजीव जीते या हरेन्द्र, ये जनादेश रचेगा इतिहासगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »