अहमदाबाद। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने शहरवासियों को 37 साल पहले हुए भीषण विमान दुर्घटना की दर्दनाक यादों में लौटा दिया। दरअसल, वर्ष 1988 में हुए इस हादसे को भारतीय विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक माना जाता है। उस समय बोइंग 737-200 विमान खराब दृश्यता के चलते नोबल नगर इलाके के एक खेत में जा गिरा था। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में कुल 137 लोगों की जान चली गई थी। गुरुवार को हुए ताजा हादसे की प्रकृति और हानि की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर जांच व बचाव कार्य में जुट गई हैं।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश हुई, विधानसभा में नीतीश





