आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का देवलोक गमन, जैन समाज में छाया शोक

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी का देवलोकगमन हो गया. डोंगरगढ़ के चन्द्रगिरि तीर्थ में 3 दिन उपवास के बाद शरीर त्याग दिया. देर रात 2:35 बजे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया. पूर्ण जागृतावस्था में उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन का उपवास लिया था और अखंड मौन धारण कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए।

आचार्य श्री के शरीर त्यागने की खबर से सकल जैन समाज में शोक की लहर है। जैन समाज के लोगों का छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के चन्द्रगिरि तीर्थ पर जुटना शुरू हुआ। आज दोपहर 1 बजे होगी आचार्य श्री की अंतिम संस्कार विधि होगी। पिछले साल आचार्य श्री से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। 77 साल की उम्र में देर रात 2:30 बजे समतापूर्वक समाधि ली. 3 दिन पहले जैन परंपरानुसार समाधि मरण की प्रक्रिया शुरू की थी। अन्न जल का त्याग कर अखंड मौन व्रत भी धारण कर लिया था। आचार्य विद्यासागर महाराज का कर्नाटक के सदलगा गांव में 10 अक्टूबर 1946 को शरद पूर्णिमा दिन के जन्म हुआ था. आचार्य विद्यासागर महाराज को जैन समाज में वर्तमान के वर्धमान कहा जाता था। आचार्यश्री के देहत्याग की खबर मिलते ही चन्द्रागिरि तीर्थ पर लोगों का जुटना शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें:  लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी

आचार्य श्री के निधन पर देश भर के प्रमुख राजनेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भी शोक जताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जन जन के आराधक, महान तपस्वी जैन संत शिरोमणि, परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का चन्द्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में संलेखना पूर्वक देवलोकगमन हो जाना पूरे विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य श्री के चरणों में शत शत नमन करते हुए उन्होंने प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहेगा। दैनिक नयन जागृति परिवार भी पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चरणों में नमन करता है।

इसे भी पढ़ें:  नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: ITI संचालकों पर कार्रवाई होगी अगर वसूली की गई अधिक शुल्क

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »