तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “अगर चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए, तो बहिष्कार भी हो सकता है विकल्प”

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक बड़ा और सियासी हलचल पैदा करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं कराए जाते, तो चुनाव बहिष्कार भी एक संभावित विकल्प हो सकता है। तेजस्वी ने यह बयान चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR (Special Intensive Revision) ड्राइव पर सवाल उठाते हुए दिया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर संदेह जताते हुए कहा कि,

इसे भी पढ़ें:  Paris Olympics-विनेश फोगाट के साथ छल पर भड़के राकेश टिकैत

“अब सरकार वोटर चुन रही है, न कि वोटर सरकार।”

 बहिष्कार पर विपक्ष में मंथन की संभावना

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव बहिष्कार पर विपक्षी दलों के बीच चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि जनता क्या चाहती है और बाकी पार्टियों की क्या राय है। अगर चुनाव ईमानदारी से नहीं करवाया जा रहा, तो फिर चुनाव क्यों करवा रहे हैं? भाजपा को एक्सटेंशन दे दो सीधा।” 

इसे भी पढ़ें:  लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी

SIR ड्राइव पर उठाए गंभीर सवाल

राजद नेता ने SIR अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ड्राइव चुनाव से ऐन पहले चलाया जा रहा है, जिससे संदेह और असंतोष की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा: “मतदाता पुनरीक्षण का काम दो दिन और चलेगा। ‘पहले वोटर सरकार चुनते थे.. अब सरकार वोटर चुन रही है।’ इसका मतलब है कि पहले जनता सरकार चुनती थी, लेकिन अब सरकार अपनी पसंद के वोटर चुन रही है।

इसे भी पढ़ें:  अहमदाबाद विमान हादसा: मेडिकल कॉलेज में गिरा एयर इंडिया का विमान, 5 स्टूडेंट्स की मौत

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पीएम नरेंद्र मोदी काशी में: बेटियों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »