साध्वी प्रज्ञा सहित सभी सात आरोपी कोर्ट से बरी, जानें पूरी कहानी

महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सहित सातों आरोपियों को बरी कर दिया है। इस केस में मुख्य रूप से सात आरोपित थे, जिनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी के नाम शामिल हैं।


29 सितंबर 2008 को मालेगांव शहर में धमाका हुआ था, जिसमें छह लोगों की जान गई थी और लगभग सौ लोग घायल हुए थे। करीब 17 साल बाद आए फैसले में न्यायाधीश ने बताया कि जांच एजेंसियां आरोप साबित नहीं कर सकीं, जिसकी वजह से सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  वोट के बदले नोट मामले में माननीयों को नहीं मिलेगी मुकदमे से राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा पुराना फैसला


न्यायाधीश ने यह भी कहा कि विस्फोट जरूर हुआ था, लेकिन यह साबित नहीं किया जा सका कि बम मोटरसाइकिल में रखा था, न ही यह प्रमाणित हुआ कि मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम थी। इसके अलावा, यह भी नहीं साबित हो पाया कि कर्नल प्रसाद पुरोहित ने बम तैयार किया था।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के लिए ‘डेथ वारंट- राकेश टिकैत


इस मामले का फैसला पहले 8 मई 2025 को सुनाया जाना था, लेकिन बाद में अदालत ने अपना निर्णय 31 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया था। शुरूआती जांच महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा की गई थी, जिसके बाद 2011 में जांच एनआईए को सौंप दी गई। एनआईए ने 2016 में चार्जशीट दाखिल की थी। इस प्रक्रिया में तीन जांच एजेंसियां तथा चार न्यायाधीश बदल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के

Read More »