पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच पर ओवैसी का सवाल – सरकार की नीति पर उठाए सवाल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर केंद्र सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार खुद कहती है कि “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते” और “आतंकवाद व बातचीत साथ नहीं चल सकती”, तो फिर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की क्या तुक है?

इसे भी पढ़ें:  नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

ओवैसी ने बैसरन घाटी में मारे गए लोगों का जिक्र करते हुए कहा, “जिन इंसानों को बैसरन घाटी में मारा गया था, क्या केंद्र सरकार का जमीर इजाजत देता है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला जाए? जब पानी नहीं दे रहे हैं तो क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं?” उन्होंने आगे कहा, “मैं तो वह मैच नहीं देख सकता। क्या इस सरकार में इतनी हिम्मत है कि उन 26 मरने वालों को फोन करके कहे कि देखो, हमने ऑपरेशन सिंदूर का बदला ले लिया है, अब तुम पाकिस्तान का मैच देखो? यह दुख की बात है।”

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

ओवैसी ने अपने बयान में सरकार की नीति पर सवाल उठाया और क्रिकेट मैच को लेकर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब देश की सुरक्षा और सम्मान की बात हो, तो खेल और आतंकवाद को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता।

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »